{"_id":"66e6375e0bdfcbe16d069f1d","slug":"potholes-formed-on-roads-after-rain-filled-with-gravel-and-gravel-bareilly-news-c-4-lko1018-481352-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बारिश के बाद सड़कों पर हुए गड्ढे, बजरी-रेज से पाटकर खानापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बारिश के बाद सड़कों पर हुए गड्ढे, बजरी-रेज से पाटकर खानापूर्ति
विज्ञापन
- जंक्शन रोड पर गड्ढे में भरे कट्टों से टकरा रहे वाहन, सिटी स्टेशन से अलखनाथ मंदिर तक सड़क पर फैली बजरी
बरेली। बारिश की वजह से शहर की सड़कों पर हुए गड्ढे राहगीरों को दर्द दे रहे हैं, जबकि जिम्मेदार विभाग उनको भरने के नाम पर खानापूर्ति कर रहे हैं। कहीं कट्टे तो कहीं रेता-बजरी से गड्ढों को पाटा जा रहा है। जंक्शन रोड और सिटी स्टेशन से लेकर अलखनाथ मंदिर तक सड़क का यही हाल है। शनिवार को जंक्शन रोड पर हुए गहरे गड्ढे में बजरी से भरे कट्टों को रख दिया गया। इससे आने-जाने वाले वाहन उससे टकराने लगे। सिटी स्टेशन से अलखनाथ मंदिर रोड पर डाली गई बजरी फैल गई है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। शहर की अन्य कई सड़कों का भी यही हाल है।
-- -
श्यामगंज चौकी के सामने ही गहरा गड्ढा
कालीबाड़ी रोड पर श्यामगंज चौकी के सामने से ही गहरा गड्ढा है। आगे बरेली कॉलेज गेट तक भी कई गड्ढे हैं। यहां सीवर लाइन डालने के बाद दो बार इस सड़क का निर्माण कराया गया, पर हालत में सुधार नहीं हो सका। नगर निगम के मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी का कहना है कि जल्द ही सड़कों को दुरुस्त कराया जाएगा।
डीडीपुरम की सड़कें भी खस्ताहाल
स्मार्ट सिटी में शामिल डीडीपुरम की सड़कें भी खस्ताहाल हैं। डीडीपुरम चौराहे से शील चौराहे की ओर जाने वाली सड़क पर कई गड्ढे हैं। बीडीए को इन सड़कों का निर्माण कराए ज्यादा समय नहीं हुआ है। यहां सड़कों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में बीडीए के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
पीलीभीत बाइपास पर भी हिचकोले खा रहा विकास
पीलीभीत बाइपास पर सेटेलाइट से यूनिवर्सिटी तक काफी गहरे गड्ढे हो गए हैं। इस सड़क पर 24 घंटे वाहनों की आवाजाही रहती है। सेटेलाइट पर रोडवेज बसों के अलावा निजी बसें भी आती-जाती हैं। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता राजीव अग्रवाल ने कहा कि इस सड़क को जल्द ही दुरुस्त कराया जाएगा। संवाद