{"_id":"57b7655a4f1c1b18206eaddb","slug":"post-thousands-of-brothers-rakian-not-phunchayin","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक विभाग ने हजारों भाईयों तक नहीं पहुंचायीं राखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक विभाग ने हजारों भाईयों तक नहीं पहुंचायीं राखियां
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sat, 20 Aug 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक विभाग ने इस बार रक्षाबंधन पर राखी डाक नहीं पहुंचाकर हजारों बहनों का दिल तोड़ा दिया। नौकरी के लिए किए गए आवेदन और साक्षात्कार पत्र आदि डिलीवर नहीं किए गए हैं। दो लाख से ज्यादा पत्र रेलवे डाक सेवा ने अपने पास डंप कर लिए हैं वहीं सैकड़ों बैग खोले तक नहीं है। इससे डाक का आदान-प्रदान नहीं हो पा रहा है।
पिछले कई दिन से डाक विभाग में अव्यवस्था फैली है। पीएमजी कार्यालय बरेली में होने के बावजूद मनमानी जारी है। डाक टिकटों को लेकर कई दिन मारामारी है। इसके बाद भी स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री का बोझा आ गया फिर भी पीएमजी ने इसे गंभीरता नहीं लिया। नतीजतन दो लाख से ज्यादा रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट डंप हो गए हैं, इन्हें जिले से बाहर नहीं भेजा गया और न अन्य शहरों से आई डाक बांटी गई। इसके पीछे रेलवे डाक सेवा अफसरों और स्टाफ की लापरवाही बतायी जा रही है।
तीन रेलवे स्टेशनों पर डंप
बरेली, मुरादाबाद और शाहजहांपुर रेल स्टेशनों पर रेल मेल सर्विस (आरएमएस) है। इसका नियंत्रण बरेली से होता है। इन तीनों स्टेशनों पर दो लाख से ज्यादा स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री पत्र पिछले 12 दिन से डंप हैं। इन तीनों स्टेशनों से बरेली, मुरादाबाद और कुमायूं मंडलों में डाक आदान प्रदान होती है।
विज्ञापन
पहुंच नहीं पायी राखी डाक
हजारों बहनों ने अपने भाईयों के लिए डाक से राखियां दूर-दूर तक भेजी थीं। लेकिन आरएमएस ने इनके अरमानों पर पानी फेर दिया। त्योहार बीत गया फिर भी गंतव्य स्थानों पर राखी नहीं भेजी गई हैं। वहीं अन्य स्थानों से आए बैग भी नहीं छांटे गए हैं।
नौकरी के आवेदन भी बैग में
हजारों लोगों ने सफाई कर्मी और अन्य पदों पर आवेदन किए हैं। नौकरी के लिए किए गए आवेदन बैग में बंद हैं। इसी तरह तमाम साक्षात्कार पत्र भी वितरित नहीं हो पाए हैं।
--------------
स्टाफ कमी से आरएमएस में डंप हो गया है। अतिरिक्त व्यवस्था कराई जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
- उमराव सिंह, अधीक्षक, आरएमएस