फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Post-mortem report reveals murder following woman death in Bareilly

बरेली: शादी के एक साल बाद विवाहिता की मौत, पति बोला- बीमार थी; पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोला हत्या का राज

Wed, 16 Sep 2026 04:51 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 16 Sep 2026 04:51 PM IST
सार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के परतासपुर गांव निवासी मनोरमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। रिपोर्ट में गला दबाने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Post-mortem report reveals murder following woman death in Bareilly
मनोरमा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के परतासपुर गांव में मनोरमा नाम की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पति नीरज ने बताया कि पत्नी बीमार थी। उसका उपचार चल रहा था। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक मनोरमा की मौत बीमारी से नहीं, बल्कि गला घोंटकर हत्या की गई थी।

विज्ञापन

मृतका के पति नीरज ने बताया कि मनोरमा काफी समय से बीमार चल रही थी। झोलाछाप से उसका उपचार करा रहा था। मंगलवार को मनोरमा को दवा दी गई थी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में गला दबाने की पुष्टि 
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बुधवार को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला सच सामने आया। रिपोर्ट में गला दबाने की पुष्टि हुई है। नीरज और मनोरमा की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। मनोरमा मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी और उसके मायके वाले मेहनत-मजदूरी करते हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed