फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Post mortem found coronary infected prisoner's lungs poorly

पोस्टमार्टम में कोरोना संक्रमित कैदी के खराब मिले फेफड़े

Thu, 06 Aug 2020 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
Post mortem found coronary infected prisoner's lungs poorly
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
    विज्ञापन
  • पीपीई किट पहनकर किया डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम

  • जिला अस्पताल में भर्ती दूसरा संक्रमित कैदी निजी मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट

  • सेंट्रल जेल के करीब सौ कैदियों और स्टाफ के लोगों का आज होगा परीक्षण

बरेली। कोरोना संक्रमित सेंट्रल जेल के सजायाफ्ता कैदी के शव का बुधवार को बेहद सावधानी के साथ डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। मृतक के दूसरे संक्रमित साथी को जिला अस्पताल से निजी मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया है। सेंट्रल जेल में करीब सौ कैदियों और स्टाफ के लोग कोरोना टेस्ट के लिए चिह्नित किए गए हैं, इनका गुरुवार को परीक्षण कराया जाएगा।
सेंट्रल जेल में दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे गाजियाबाद के कैदी की मंगलवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। उसे साथी कैदी के साथ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों ही जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बुधवार को संक्रमित कैदी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस पर हड़कंप मचा रहा। स्टाफ भी डरा रहा। पीपीई किट पहनकर और कई सुरक्षा इंतजाम अपनाकर डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसमें फेफड़े खराब होने और किडनी की बीमारी से मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

सेंट्रल जेल में अब घरवाले नहीं दे सकेंगे सामान

सेंट्रल जेल में अब सात अगस्त से एक सप्ताह के लिए कैदियों को उनके परिजन के सामान देने पर रोक लगा दी गई है। सेंट्रल जेल के अधीक्षक अशोक कुमार सागर ने इसका आदेश जारी कर दिया है। बताया है कि कोरोना संक्रमण की वजह से यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed