फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Poor line of fire, kerosene quota slashed

गरीबों पर गाज, केरोसिन कोटा घटा

Sat, 22 Oct 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 22 Oct 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
इस माह से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाला केरोसिन कोटा कम हो गया है। सप्लाई मात्रा कम होने पर अब कार्ड धारकों को एक से डेढ़ लीटर ही केरोसिन मिल पाएगा। नये कोटे के अनुरूप जिले में वितरण शुरू हो गया है। वीआईपी जिलों में कटौती नाममात्र के लिए की गई है। माना जा रहा है कि घरेलू रसोई गैस कनेक्शन की बढ़ती तादाद से केरोसिन खपत लगातार कम होती जा रही है। इसलिए सरकार ने धीरे-धीरे कोटा कम करना शुरू कर दिया है। इस बार प्रदेश में 36.53 प्रतिशत कोटा कम किया गया है। इससे सभी जिलों में पांच से 50 प्रतिशत तक कोटा कम हुआ है। खाद्य विभाग ने नया कोटा रोस्टर जारी कर दिया गया है। इसके तहत जिले में वितरण शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


वीआईपी जिलों पर ध्यान
खाद्य विभाग ने केरोसिन आवंटन में पक्षपात करते हुए वीआईपी जिलों का खास ध्यान रखा है। जिन जिलों में प्रमुख सपा नेता या मंत्री रहते हैं, उन जिलों में आवंटन कटौती पांच से बीस प्रतिशत तक रखी है। बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर में लगभग 45 और खाद्य राज्य मंत्री के जिले  पीलीभीत में सबसे कम 24 प्रतिशत तक कटौती हुई है। उधर, कैबिनेट खाद्य मंत्री जिला के जिले अमरोहा में पांच प्रतिशत तक ही कटौती हुई है। इसी तरह अन्य ऐसे वीआईपी जिलों में कटौती कम हुई है। वीआईपी जिलों में राशनकार्ड धारकों को कोई खास परेशानी नहीं होगी, लेकिन बरेली समेत अन्य सामान्य जिलों में लोगों को सिर्फ एक से डेढ़ लीटर तक प्रतिमाह केरोसिन मिल पाएगा।
विज्ञापन


कालाबाजारी दाम बढ़ेगा
ग्रामीण राशन दुकानों से केरोसिन का वितरण मनमाने तरीके से होता है, बताया जाता है कि ज्यादातर केरोसिन कालाबाजारी में चला जाता है। डीजल में केरोसिन मिलाने वाले कारोबारी इसके नियमित ग्राहक हैं। दूरदराज और ग्रामीण इलाकों में स्थित पेट्रोल पंपों पर केरोसिन खपत ज्यादा होती है। कोटा कम होने से काला बाजारी में केरोसिन दाम में बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed