फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pontoon bridge removed, traffic affected

Bareilly News: पैंटून पुल हटा, आवागमन प्रभावित

Sun, 23 Jul 2023 02:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 23 Jul 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
Pontoon bridge removed, traffic affected
सिरौली। रामगंगा नदी के कैलाश गिरी घाट पर बना पैंटून पुल जलस्तर बढ़ने के बाद 15 जून को हटा दिया गया। यहां अब तक नाव का संचालन भी शुरू नहीं किया गया है। इस वजह से दर्जनों गांव के लोगों को 15 की जगह 150 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई साल पहले नाव दुर्घटना के बाद यहां पैंटून पुल बनाया गया था। हर साल मानसून के दौरान 15 जून को पुल हटा दिया जाता है। इस अवधि में पीडब्ल्यूडी की ओर से नाव का संचालन किया जाता है। आसपास के शिवपुरी, हाजीपुर, धौरेरा, अंजनी, पल्था, समसपुर, कपूरपुर समेत अन्य गांव के लोगों के लिए नदी के दूसरी ओर जाने के लिए यह नाव ही एकमात्र विकल्प होती है।
विज्ञापन

इस बार 15 जून को पुल हटा दिया गया मगर टेंडर न होने की वजह से नाव का संचालन अब तक शुरू नहीं हो पाया है। पुल बंद होने से मीरगंज जाने वालों को बरेली और मिलक जाने वालों को रामपुर होकर जाना पड़ रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को आ रही है जिनके खेत नदी के दूसरी ओर हैं। कई किसानों के खेत में अब तक बोआई नहीं हो पाई है। जिन लोगों ने फसल बो दी अब वह लोग उसकी देखरेख नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान रविंद्र सिंह, ऋषि पाल सिंह, नरेंद्र सिंह, उमेश सिंह आदि ने बताया कि नाव न चलने की वजह से कई सौ बीघा जमीन खाली पड़ी है। नदी के दूसरी ओर के किसान अपने खेतों में फसल की बोआई ही नहीं कर पा रहे हैं। मामले में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता कुलदीप शाक्य ने बताया कि टेंडर न होने की वजह से नाव नहीं चल पा रही है। जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed