फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   poltical

ऊर्जा मंत्री के तेवर देखकर एसई के साथ नवाबगंज दौड़े चीफ इंजीनियर

Fri, 20 Sep 2019 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
poltical
बरेली। बिजली विभाग के अफसर ऊर्जा मंत्री के दौरे से सहमे रहे। बृहस्पतिवार को दो स्कूलों को कनेक्शन न दिए जाने की शिकायत पर ऊर्जा मंत्री ने जांच का निर्देश दिया तो चीफ इंजीनियर एसई रूरल को साथ लेकर खुद नवाबगंज दौड़ गए। हाथ के हाथ जांच एक एसडीओ और जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दे दी। एक लिपिक पर भी कार्रवाई हुई। दो जूनियर इंजीनियरों को बुधवार को भी नाप दिया गया था। इस कार्रवाई से बिजली विभाग में पूरे दिन खलबली का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री से शिकायत की गई कि नवाबगंज तहसील में सेंथल और हाफिजपुर के दो स्कूल प्रबंधकों को कनेक्शन के लिए एसडीओ अभिषेक राय और जेई अमित कुमार कई दिन दौड़ाया। वजह सुविधा शुल्क की वसूली थी। ऊर्जा मंत्री ने फौरन शिकायत की जांच करने के आदेश दिए। चीफ इंजीनियर तारिक मतीन खुद एसई ग्रामीण तारिक जलील के साथ मौके पर गए और मामली की जांच की। शिकायत सही पाई गई तो हाथ के हाथ एसडीओ और जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी गई। ऊर्जा मंत्री को कालीबाड़ी में भी बिलिंग में गड़बड़ी और कटौती की शिकायतें मिलीं। एक व्यक्ति ने बताया कि बिल जमा होने पर भी उसकी आरसी काट दी गई। शिकायत पर भी अफसरों ने कुछ नहीं किया। यह मामला भी जांच में सही पाया गया तो लिपिक मनोज कुमार को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। बुधवार को देवरनिया और शेरगढ़ के जेई हटाए गए थे। गुरुवार सुबह ऊर्जा मंत्री ने अफसरों को दोनों जेई पर कार्रवाई को कहा तो एसई ग्रामीण ने शेरगढ़ जेई को आंवला के रहटुइया उपकेंद्र तैनात कर दिया। दोनों जेई पर विभागीय कार्रवाई भी होगी। दो दिवसीय दौरे में पांच बिजली कर्मियों पर कार्रवाई होने से विभाग में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed