फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Polling teams have reached the booths... 47,700 teacher-voters will cast their votes today.

Bareilly News: बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां... 47,700 शिक्षक मतदाता आज डालेंगे वोट

Fri, 23 Oct 2026 06:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 06:08 AM IST
विज्ञापन
Polling teams have reached the booths... 47,700 teacher-voters will cast their votes today.
बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को बरेली-मुरादाबाद के सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। शुक्रवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक 47,700 शिक्षक मतदाता बैलट पेपर से मतदान करेंगे। चुनावी मैदान में 17 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्षता से कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे से इस निर्वाचन क्षेत्र के नौ जिलों में बनाए गए कुल 105 मतदेय स्थलों पर मतदान प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

बरेली-मुरादाबाद मंडल में 47,700 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 27,012 पुरुष और 20,688 महिला मतदाता हैं। सभी बूथों पर सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। रिटर्निंग ऑफिसर शंभू कुमार ने मतदान कार्मिकों को निष्पक्षता और सतर्कता से चुनाव कराकर मतपेटी निर्धारित प्रक्रिया से सुरक्षित रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली में 6,763 शिक्षक मतदाता डालेंगे वोट
सहायक निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह के मुताबिक, बरेली में 6,763 (3,599 पुरुष और 3,164 महिला) शिक्षक मतदाता हैं। जिले के 25 बूथों पर एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान कर्मियों की तैनाती है। प्रत्येक बूथ पर एक माइक्रो ऑब्जर्वर और एक वीडियोग्राफर भी तैनात रहेगा। मतदान स्थल में मोबाइल फोन प्रतिबंधित है।

भाजपा, सपा में टक्कर, शर्मा गुट भी कतार में
चुनाव में भाजपा से डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, सपा से हाजी दानिश अख्तर प्रत्याशी हैं। शर्मा गुट से संजय कुमार मिश्रा निर्दलीय प्रत्याशी हैं। अन्य 14 निर्दलीय प्रत्याशियों में राजेंद्र कुमार गंगवार, रेनू मिश्रा, राज कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, विमलेंद्र कुमार शर्मा, राजीव कुमार, नरेश कुमार शर्मा, रमेश चंद्र, बहार आलम, रोहित अल्ताफ, विद्युत कुमार, डॉ. सुनीत गिरि, नाज रिजवी, नेत्रपाल भी मैदान में हैं।

--
सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम



बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई है। सेक्टर व जोन बनाकर ड्यूटी लगाई गई है। किसी ने चुनाव में गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। ब्यूरो
--

जिलेवार कहां-कितने बूथ, पुरुष-महिला मतदाता
बदायूं: 10 मतदेय स्थल हैं। 3,934 मतदाता में 2,542 पुरुष और 1,392 महिलाएं हैं।
शाहजहांपुर: 14 बूथों पर 4,825 मतदाता हैं। इनमें 3,004 पुरुष, 1,821 महिलाएं हैं।
पीलीभीत: 11 मतदेय स्थल हैं। 3,501 मतदाता में 2,037 पुरुष, 1,464 महिला हैं।
मुरादाबाद: 12 मतदेय स्थल हैं। 4,200 मतदाता में 3,476 महिला, 7,696 पुरुष हैं।
बिजनौर: 13 मतदेय स्थल हैं। 8,442 मतदाता में 4,274 पुरुष और 4,168 महिला हैं।
रामपुर: छह मतदेय स्थल हैं। 1,696 पुरुष, 1,530 महिला समेत 3,226 मतदाता हैं।
अमरोहा: सात मतदेय स्थल पर 5,814 मतदाता हैं। इनमें 3,488 पुरुष, 2,326 महिला हैं।
संभल: सात बूथों पर 3,499 मतदाता हैं। इनमें 2,172 पुरुष, 1,327 महिलाएं हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed