फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   politics

गुटबाजी से परेशान सपा ने बनाए मंडल प्रभारी

Fri, 26 Dec 2014 01:39 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 26 Dec 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन
politics
बरेली। पार्टी में बढ़ रही आपसी गुटबाजी और बागी तेवरों को देखते हुए सपा हाईकमान ने मंडल स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए हैं। बरेली मंडल की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल को दी गई है। प्रभारी कार्यकर्ताओं से अलग-अलग समय लेकर जिलों में चल रही गुटबाजी और पार्टी के प्रति जनता का रवैया समझने की कोशिश करेंगे।  इसे आने वाले पंचायत चुनावों और विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की जमीनी तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव की ओर से नियुक्त मंडल प्रभारियों की सूची भेजते हुए प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने  सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वह प्रभारियों के भ्रमण की व्यवस्था कराएं।  मंडल प्रभारी जिलों में कोई कार्यकर्ता सम्मेलन नहीं कराएंगे बल्कि क्षेत्र में घूमकर रिपोर्ट तैयार करेंगे। उनके स्तर से गुटबाजी खत्म नहीं होती है तो जिम्मेदार लोगों की सूची तैयार कर एक महीने में हाईकमान को भेजेंगे। मंडल प्रभारी बिना स्थानीय पदाधिकारियों को साथ लिए बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पार्टी के प्रति जनता की नब्ज भी टटोलेंगे।
विज्ञापन


हाईकमान से इस तरह का फैक्स आया है लेकिन गुटबाजी जैसी कोई बात नहीं है। इतने बड़े संगठन में थोड़े बहुत मतभेद हो सकते हैं।
वीरपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सपा  


ये हो रहा है
1 : सीधे हाईकमान से उपाध्यक्ष का पद लेकर आए अरविंद यादव ने एसएसपी से शिकायत की है कि उनके विरोधी नेताओं ने बधाई संदेश वाले होर्डिंग उतार लिए हैं। यादव ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस होर्डिंग में शहर के प्रमुख नेता का फोटो नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 : बटलर प्लाजा में प्रापर्टी डीलर को गोली मारने के मामले में एक विधायक और एक पार्टी पदाधिकारी आमने-सामने आ गए। एक आरोपी के साथ था दूसरा प्रापर्टी डीलर के पक्ष में खड़ा था। मामला ऊपर तक पहुंचा।


3. जिलाध्यक्ष को बिना शामिल किए एक गुट एक जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में रात्रि चौपाल का कार्यक्रम कर रहा है। इस गुट को पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं का वरदहस्त भी प्राप्त है। किसी भी चौपाल में जिलाध्यक्ष नहीं बुलाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed