फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Politics gets corrupted by unprincipled voting: Bansal

सिद्धांतहीन मतदान से दूषित होती है राजनीति : बंसल

Mon, 28 Apr 2025 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 28 Apr 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Politics gets corrupted by unprincipled voting: Bansal
बरेली। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि ‘एक देश-एक चुनाव’ से परिवारवाद पर अंकुश लगेगा। मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। विकासशील सरकार बनेगी और देश मजबूत होगा। बार-बार चुनाव होने से 40 फीसदी मतदाता वोट नहीं डालते। ऐसे में सिद्धांत विहीन मतदान की आशंका बढ़ती है। इससे सिद्धांतहीन राजनीति का जन्म होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल रविवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर साल भारत में कहीं न कहीं चुनाव होते रहते हैं। सभी चुनाव एक साथ होंगे तो एक परिवार के एक व्यक्ति को मौका मिलेगा।
विज्ञापन

इससे परिवारवाद थमेगा। राष्ट्रीय समेत क्षेत्रीय पार्टियां इसीलिए विरोध कर रही हैं, क्योंकि उनका पूरा परिवार चुनाव लड़ता है। सपा, कांग्रेस के मुखिया के परिजन अलग-अलग चुनाव लड़ते हैं। एक चुनाव कराकर इनकी टीम दूसरे चुनाव के लिए जुटती है। उसमें भी इन्हीं के परिजन लड़ते हैं। इससे नए लोगों को अवसर नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि लोकतंत्र में 60 फीसदी मतदाता ही मत का प्रयोग करते हैं। इसमें से जो दल 30 फीसदी मत हासिल करता है, वह सरकार बनाता है। अगर देश में एक चुनाव होगा तो मत प्रतिशत बढ़ेगा।

आईएमए बरेली शाखा के अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह ने ‘एक देश-एक चुनाव’ के पक्ष में सहमति पत्र भी सौंपा।
उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने भी इसके पक्ष में राष्ट्रपति को संबोधित पत्र सौंपा। नीमा, बार एसोसिएशन, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिशन, चैंबर ऑफ कॉमर्स, धार्मिक सेवा समिति, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, एनजीओ, शिक्षक संगठन आदि आयोजन में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed