फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Politics for the post of BJP District President in Bareilly

भाजपा जिलाध्यक्ष पद: बरेली और आंवला में किसकी होगी ताजपोशी, 49 लोगों ने किया नामांकन

Fri, 10 Jan 2025 02:38 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 10 Jan 2025 02:38 PM IST
सार

बरेली और आंवला में भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के लिए कई दावेदारों ने नामांकन किए हैं। बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस स्थित भाजपा जिला कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया हुई। शुक्रवार को महानगर अध्यक्ष के लिए भी नामांकन हुआ। 

विज्ञापन
Politics for the post of BJP District President in Bareilly
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के बरेली और आंवला में संगठन का जिलाध्यक्ष बनने के लिए कुल 49 आवेदन मिले हैं। इनमें पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा अलग-अलग प्रकोष्ठ में पदाधिकारी और पूर्व जिलाध्यक्ष तक शामिल हैं। ऐसे में अब जहां चुनाव अधिकारी के लिए इतने आवेदन में से चुनाव करना चुनौती होगी। वहीं सबकी निगाह अब लखनऊ की तरफ है। जहां से अंतिम रूप से जिलाध्यक्ष की ताजपोशी होनी है। बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया हुई। शुक्रवार को महानगर अध्यक्ष के लिए भी नामांकन होना है।

विज्ञापन


भाजपा में आंवला से अधिक महत्वपूर्ण चुनाव बरेली का हो गया है। यहां वर्तमान जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने नामांकन नहीं किया है। ऐसे में बरेली जिला के लिए कोई नया चेहरा सामने आना है। पवन शर्मा के नामांकन पूरा करने की वजह संगठन के एक नियम को माना जा रहा है। इसमें 2019 में जिलाध्यक्ष बने या दो कार्यकाल पूरे कर चुके जिलाध्यक्ष को अर्हता से बाहर कर दिया गया है। पवन शर्मा 2019 से लगातार भाजपा के बरेली से जिलाध्यक्ष हैं। चर्चा यह है कि इस बरेली से किसी पिछड़ा वर्ग के दावेदार को जिलाध्यक्ष बनाया जा सकता है। 
विज्ञापन


यही वजह है कि आधे से अधिक आवेदन पिछड़ा वर्ग से आने वाले कार्यकर्ताओं ने किए हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने भी नामांकन कर इस दावेदारी को रोचक बना दिया है। अब देखना यह होगा कि पार्टी हाईकमान किसको जिम्मेदारी बरेली जिलाध्यक्ष के लिए सौंपता है?
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने दोबारा की दावेदारी
वहीं आंवला में वर्तमान जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने भी नामांकन कर अपनी दावेदारी दोबारा की है। उनके अलावा संगठन से ही अमित शर्मा, वीरपाल सिंह आदि ने भी नामांकन यहां से किया है। यहां 21 में से चार महिलाएं भी जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी कर रही हैं। इनमें योगेश कुमारी, सुभाषिनी जायसवाल, अल्का सिंह, राजरानी लोधी शामिल हैं। बरेली में 28 में से केवल दो महिला स्वाति कुमार, रामश्री गंगवार ने नामांकन किया है। स्वाति कुमार महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं।

जिलाध्यक्ष के अलावा प्रांतीय परिषद के सदस्य के लिए आंवला में छह और बरेली में सात नामांकन किए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया पर्यवेक्षक के रूप में यूपी सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप और चुनाव अधिकारी व सेवला विधायक ज्ञान तिवारी ने पूरी कराई। इस दौरान पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, बरेली जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, विधायक डॉ एमपी आर्य, संजीव अग्रवाल भी मौजूद रहे।

आंवला से ये हैं दावेदार 
आदेश प्रताप सिंह, अमित शर्मा, राजरानी लोधी, वीरपाल सिंह, कुलदीप मौर्य, हरपाल लोधी, रामरतन साहू, संतोष कुमार शर्मा, शिवप्रताप सिंह, जवाहर लाल जाटव, नेमचंद्र मौर्य, रंजीत सिंह राघव, अल्का सिंह, सुभाषिनी जायसवाल, योगेश कुमारी, हरवेंद्र सिंह यादव, रनवीर सिंह यादव, राम निवास मौर्य, अरविंद गौतम, अतुल गुप्ता, हरपाल सिंह।

बरेली से इन्होंने ठोंका दावा
शिवमंगल सिंह, कुंवरसेन मौर्य, जयेंद्रपाल सिंह, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. मनोज गुप्ता, सोमपाल शर्मा, वीरपाल गंगवार, दीपचंद्र पांडेय, प्रशांत पटेल, अंकित शुक्ला, निशीथ गंगवार, स्वाति कुमार, धर्मपाल आज़ाद, मेघनाथ सिंह कठेरिया, नीरेंद्र सिंह राठौर, मुकेश राजपूत, सुनील गंगवार, राहुल साहू, डॉ. नरेंद्र गंगवार, रामश्री गंगवार, राधेश्याम साह, डॉ. निर्भय गुर्जर, राजकुमार शर्मा, धर्मविजय गंगवार, अजय राजपूत, राकेश कुमार कश्यप, सतनाम सिंह सिन्धु, नंदकिशोर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed