{"_id":"5e24a8ac8ebc3e4b142c4951","slug":"political-bareilly-news-bly3925807103","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत की सुरक्षा में चूक, काफिले के आगे आई डीसीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत की सुरक्षा में चूक, काफिले के आगे आई डीसीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरो प्वाइंट के पास लापरवाही पर एसपी सिटी ने ड्यूटी स्टाफ को फटकारा
विज्ञापन
बरेली। संघ प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा में उस वक्त चूक हो गई जब जीरो प्वाइंट के पास उनके काफिले के आगे डीसीएम आ गई। इससे हड़कंप मच गया। हालांकि एसपी सिटी ने ड्यूटी स्टाफ को चेतावनी देकर तत्काल ही डीसीएम हटवा दी।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद संघ प्रमुख कारोबारी एपी सिंह के घर भोजन करने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उस रूट पर ट्रैफिक रुकवा दिया था। जीरो प्वाइंट चौराहे पर रोके गए वाहनों में एक डीसीएम भी शामिल थी। ड्राइवर डीसीएम को स्टार्ट रखकर रोड खाली होने का इंतजार कर रहा था। तभी किसी व्यक्ति ने हाथ से इशारा किया तो डीसीएम ड्राइवर ने समझा कि उसे गाड़ी आगे ले जाने को कहा जा रहा है। उसने डीसीएम आगे बढ़ा दी। ठीक उसी वक्त संघ प्रमुख का काफिला आ गया। काफिले के सामने डीसीएम आते ही सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। एसपी सिटी रविंद्र कुमार खुद सुरक्षा दस्ते का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की फटकार लगाई और ड्राइवर को डपटकर डीसीएम को हटवाया।

भारी सुरक्षा में शहर से निकले संघ प्रमुख, दस मिनट बाधित रहा ट्रैफिक
बरेली। संघ प्रमुख मोहन भागवत शाम करीब चार बजे रामपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान जेड प्लस दस्ते के अलावा स्थानीय पुलिस का भारी भरकम अमला उनके साथ रहा। जिधर से वह निकले, उधर का ट्रैफिक पांच से दस मिनट के लिए रोक दिया गया। हाईवे से जुड़ने वाली कॉलोनियों, गांवों के संपर्क मार्गों पर पुलिस खड़ी हो गई और काफिला निकलने के बाद पब्लिक के लिए सड़क खोली गई। एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस का दस्ता उनको रामपुर तक पहुंचाने के बाद बरेली लौटा। इसके बाद पूरी रेंज से आए पुलिस अफसरों और स्टाफ को रिलीव कर दिया गया।
विज्ञापन