फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Do not get caught in a trap .. Go straight home after the prayers

किसी झांसे में न आएं.. जुमे की नमाज के बाद सीधे घर जाएं

Fri, 20 Dec 2019 03:03 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 20 Dec 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
Do not get caught in a trap .. Go straight home after the prayers
कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

सियासी दलों के हवा देने के बाद नागरिकता कानून के विरोध में लखनऊ समेत कई शहरों से हिंसा और आगजनी की खबरें आने के बाद जिले भर में चौकसी बढ़ा दी गई। शहर में बृहस्पतिवार को दिन भर अफसरों की गाड़ियां इधर से उधर दौड़ती रहीं।
विज्ञापन


देर शाम एसएसपी ने पुलिस फोर्स और आरआरएफ के साथ घनी आबादी वाले इलाकों में रूट मार्च किया। जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन की आशंका देखते हुए पुलिस-प्रशासन के अफसर देर रात तक जरूरी तैयारी करने में जुटे रहे। एसएसपी ने अपील भी की है कि लोग अफवाहों पर ध्यान दिए बगैर जुमे की नमाज के बाद सीधे घर जाएं।

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन का एलान किया था। लिहाजा पुलिस अफसर सुबह से ही सक्रिय हो गए। लखनऊ समेत कई जगहों से हिंसक प्रदर्शन की सूचनाएं मिलने के बाद जिला मुख्यालय के साथ देहात में भी चौकसी बढ़ाने के निर्देश दे दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में अफसरों की गाड़ियां दिन भर सड़कों पर दौड़ती रहीं। शाम को एसएसपी ने आरआरएफ और कोतवाली व थाना प्रेमनगर की फोर्स के साथ कोतवाली से रूट मार्च शुरू किया जो इस्लामिया ग्राउंड की ओर से किशोर बाजार, बिहारीपुर, कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, बानखाना, रजा चौक, नीम की मठिया, कोहाड़ापीर, आजमनगर, बाग ब्रिगटान, रोडवेज बस स्टैंड होता हुआ कोतवाली लौटकर खत्म हुआ।

रास्ते में कई जगह एसएसपी और दूसरे अफसरों ने दुकानदारों और आम लोगों से बातचीत भी की। लोगों से अफवाहों पर यकीन न करने किसी भी संदिग्ध शख्स या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा।

एसएसपी शैलेश पांडेय ने शाम को एक अपील भी जारी की। उन्होंने कहा है कि बरेली में निषेधाज्ञा लागू है। कहीं भी कोई प्रदर्शन करना गैरकानूनी है, इसे नजरअंदाज करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि लोग संयम न खोएं और कोई भड़काऊ मेसेज या वीडियो पोस्ट न करें। कोई ऐसी पोस्ट करे तो तत्काल इसकी शिकायत मोबाइल नंबर 7839861941 पर दें। भ्रामक पोस्ट डालने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। सोशल मीडिया और सर्विलांस सेल लगातार निगरानी कर रही हैं। 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद कहीं इकट्ठे न हों बल्कि सीधे अपने घर जाएं। सिविल डिफेंस के लोग भी पुलिस का सहयोग करने के साथ लोगों को समझाएं।

भारी फोर्स देख गायब हुए प्रदर्शनकारी, आज भी है कड़ी तैयारी
बरेली। नेतृत्व के आह्वान पर पार्टी के जिला कार्यालय से जुलूस की शक्ल में धरना-प्रदर्शन करने निकले सपाइयों को पुलिस ने दामोदर स्वरूप पार्क तक नहीं पहुंचने दिया। सख्ती दिखाते हुए उन्हें चौकी चौराहे के पास ही रोक दिया गया तो वे वहीं पर धरने पर बैठ गए। इस बीच जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने दामोदर स्वरूप पार्क पहुंचने के लिए पुलिस से कुछ जद्दोजहद की लेकिन अकेले पड़ जाने की वजह से कामयाब नहीं हुए। एडीएम सिटी के मौके पर ही ज्ञापन लेने के बाद सपाई लौट गए।
तीन दिन पहले सपा के केंद्रीय नेतृत्व ने नागरिकता कानून के खिलाफ हर जिले में प्रदर्शन करने का आह्वान किया था जिसके बाद सपा नेताओं ने जिले भर से कार्यकर्ताओं को बुलाकर शहर में प्रदर्शन की रणनीति बनाई थी। कार्यक्रम के मुताबिक सपाइयों को सुबह साढ़े दस बजे जिला कार्यालय से निकलकर दामोदर स्वरूप पार्क पहुंचना था। पुलिस की सख्ती देखते हुए सपाइयों ने दोपहर एक बजे के बाद मिशन कंपाउंड स्थित कार्यालय से जुलूस की शक्ल में सेठ दामोदर दास पार्क की ओर कूच किया।

नारेबाजी करते हुए सपाइयों ने जैसे ही मिशन कंपाउंड पार किया, वहां तैनात भारी पुलिस फोर्स और पीएसी ने उन्हें रोक लिया। भारी फोर्स देखकर सपाई उग्र विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा सके और वहीं धरने पर बैठ गए।

पुलिस अफसरों के साथ मौके पर मौजूद एडीएम सिटी ने सपाइयों से लौटने को कहा। हल्की-फुल्की नोकझोंक के बीच अकेले जिलाध्यक्ष अगम मौर्य कुछ देर दामोदर स्वरूप पार्क पहुंचने के लिए पुलिस से जूझे लेकिन फोर्स ने उन्हें पीछे कर दिया। धरने पर बैठे सपाइयों को पुलिस घेरकर खड़ी हो गई। कुछ देर बाद सपा नेताओं ने एडीएम सिटी को ज्ञापन दिया और लौट गए।

जुलूस में जिलाध्यक्ष अगम मौर्य के साथ पूर्व मंत्री अताउर रहमान, भगवत सरन गंगवार, शहजिल इस्लाम, पूर्व विधायक महिपाल सिंह, शुभलेश यादव, मयंक शुक्ला, अहमद, प्रमोद बिष्ट, सत्येंद्र यादव, शमीम खान सुल्तानी, दीपक शर्मा, संजीव यादव, शमीम अहमद, इकबाल रजा आदि शामिल थे।

अकेले दामोदर स्वरूप पार्क पहुंचे भगवत
चौकी चौराहे के पास सपाइयों को रोक दिए जाने के बाद सपाई तो वहीं बैठ गए। इस बीच पूर्व मंत्री भगवत सरन अकेले किसी तरह दामोदर स्वरूप पार्क पहुंचने में सफल हो गए। अकेले ही वह कुछ देर यहां बैठे रहे। इस बीच खबर मिली कि सपाइयों ने चौकी चौराहे के पास ही प्रशासन को ज्ञापन दे दिया है तो उठकर वह भी निकल लिए।

प्रदर्शन में शामिल होने कस्बों से निकले सपाइयों को रास्ते में ही हिरासत में लिया
आंवला, नवाबगंज, फरीदपुर, मीरगंज आदि कस्बों के साथ जिले भर से सपा कार्यकर्ता दामोदर दास पार्क में धरना देने टोलियां बनाकर निकले तो पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही हिरासत में ले लिया। कई घंटे तक उन्हें थानों में रखने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। रास्ते में सघन चेकिंग के बावजूद इस बीच कुछ कार्यकर्ता बरेली पहुंचने में सफल भी हो गए। शहर की सीमा पर पुलिस ने सपा का झंडा लगी गाड़ियों को रोककर लौटा दिया। नवाबगंज से सपा कार्यकर्ता बरेली आने के लिए निकले लेकिन उन्हें कस्बे के पास ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया और चौकी ले गई। उन्हें करीब दो घंटे पुलिस ने वहीं रोके रखा। भोजीपुरा में भी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। यहां तीन बजे के आसपास इन्हें छोड़ा गया। फरीदपुर, आंवला और मीरगंज से भी सपाइयों को नहीं निकलने दिया गया।


दामोदर स्वरूप पार्क छावनी बना कलक्ट्रेट पर भी लगा भारी फोर्स
सपा के प्रदर्शन की घोषणा के बाद बृहस्पतिवार को दामोदर स्वरूप पार्क को भारी फोर्स लगाकर छावनी में तब्दील कर दिया गया था। कलक्ट्रेट पर भी भारी फोर्स लगाया गया था। इस बीच सीपीएम के कुछ कार्यकर्ता भी जिला सचिव राजीव शांत की अगुवाई में दामोदर स्वरूप पार्क में धरना देने पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर से ही खदेड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed