फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

बार चुनाव: आखिरी दिन दाखिल हुए 29 नामांकन

Sat, 07 Dec 2019 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
political
बार चुनाव: आखिरी दिन दाखिल हुए 29 नामांकन - फोटो : अमर उजाला, बरेली

विभिन्न पदों के लिए 44 दावेदार, नाम वापसी आज

विज्ञापन
बरेली। बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए दूसरे दिन 29 नामांकन दाखिल किए गए। इस तरह विभिन्न पदोें पर 44 दावेदार सामने आए हैं। कल 7 दिसंबर को नाम वापसी होगी।
बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनावों के दूसरे दिन आज दिन भर ढोल नगाड़े गूंजते रहे। अलग-अलग पदों के उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ नामांकन कराने पहुंचे। कुछ उम्मीदवारों ने नामांकन के लिए बाकायदा शुभ मुहूर्त निकालकर अपनी दावेदारी उसी समय पर पेश की। उम्मीदवारों के समर्थक ढोल के साथ थिरकते हुए नामांकन स्थल तक गए। आज दावेदारी पेश करने वालों में वर्तमान अध्यक्ष घनश्याम शर्मा के अलावा अनिल माथुर व अरविंद श्रीवास्तव ने भी अपना नामांकन कराया।
विज्ञापन

सचिव पद पर वीपी ध्यानी ने पर्चा भरा। वर्तमान सचिव अमर भारती कल ही इस पद के लिए अपना नामांकन करा चुके हैं। इस तरह सचिव पद पर त्रिकोणीय और अध्यक्ष पद पर चतुष्कोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार, ओम प्रकाश गंगवार, विजय कुमार व विनीत कुमार सिंह ने अपना नामांकन कराया। उपाध्यक्ष पद पर अजय शर्मा, रमन सक्सेना, शेर सिंह व स्वतंत्र कुमार पाठक ने अपनी दावेदारी पेश की है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमित सक्सेना व धर्मवीर गुप्ता ने नामांकन कराया। कोषाध्यक्ष पद पर चार, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के पद पर दो, प्रकाशन के पद पर एक व संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर तीन लोगाें ने अपनी दावेदारी पेश की। कार्यकारिणी के लिए भी विभिन्न उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कराया। कल नाम वापसी एवं नामांकन पत्र के जांच की तारीख है। दो दिन के नामांकन में कुल 44 दावेदार सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed