{"_id":"5dc328668ebc3e5b4844b991","slug":"political-bareilly-news-bly383041022","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी बोले, देश में आर्थिक लूट नहीं होने दी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसी बोले, देश में आर्थिक लूट नहीं होने दी जाएगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। इसके तहत देश में हो रही आर्थिक लूट, समाज विरोधी नीतियों, किसानों की बदहाली, महंगाई, घटते रोजगार मुद्दों पर कई जगह प्रदर्शन किया और पंफलेट बांटे।
बुधवार को केंद्रीय नेतृत्व से मिले निर्देश पर पूर्व सांसद प्रवीन सिंह ऐरन और पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने जिले में केंद्र सरकार की कथित नीतियों के खिलाफ रूपरेखा तैयार की। इसके बाद जिले भर में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने गली, मोहल्लों और गांवों में जाकर बताया कि देश में स्थिति अच्छी नहीं है। रोजगार सृजन नहीं होने से युवा परेशान हैं। कांग्रेसियों ने लोगों को केंद्र की खराब नीतियों के प्रति सजग किया और प्रचार सामग्री भी बांटी। इस मौके पर शहर अध्यक्ष असलम चौधरी और अनिल शर्मा ने कहा कि देश में आर्थिक लूट नहीं होने दी जाएगी। अजय शुक्ला, अनिल गंगवार, मकदूम हुसैन, कुमकुम शर्मा, दीपक वाल्मीकि, अनवर, यूसुफ खां आदि ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।
उधर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामदेव पांडेय ने वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ नवाबगंज, सेंथल में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के संबंध में नुक्कड़ सभाएं कीं। इसमें कांग्रेस के संदेश से अवगत कराते हुए पर्चा वितरण के माध्यम से जनता को जागरूक किया।