फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

केंद्र सरकार ने जनता के साथ किया धोखा

Wed, 06 Nov 2019 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
political
बरेली। केंद्र सरकार द्वारा की जा रही आर्थिक लूट के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर उतरेगी। भाजपा ने सत्ता में आने से पहले जनता से वादा किया था- सबका साथ सबका विकास, लेकिन सामने आया सबका विनाश..केवल भाजपा का विकास। यह बात यहां प्रेस क्लब में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्य प्रदेश के प्रभारी संजय कपूर ने पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था ढहने के कगार पर है। बेरोजगारी चरम पर है। कृषि और उद्योग धंधे चौपट हो चुके हैं। बढ़ती बेरोजगारी से युवा पीढ़ी हताश है। भाजपा सरकार ने जनता से धोखा किया है। युवाओं से रोजगार देने का वादा किया था लेकिन रोजगार तेजी से खत्म हो रहे हैं। शिक्षामित्र, होमगार्ड से लेकर पैरामेडिकल क्षेत्र तक की नौकरियां लगातार खत्म हो रही हैं। बेरोजगारी की दर पिछले 72 वर्षों में सर्वाधिक है। भाजपा सरकार ने सरकारी नौकरियों को खत्म करके ठेकेदारी प्रथा लागू कर दी है। सरकारी संसाधनों का निजीकरण किया जा रहा है, लेकिन इस चुनौती से निपटने के बजाए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार प्रदेश के युवाओं को अयोग्य बता कर उनकी प्रतिभा का मजाक उड़ा रहे हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय, महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां, डॉ. जाकिर खान, अजय शुक्ला, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, नवाब मुजाहिद हसन खां, डॉ. मेहंदी हसन, कमलेश ठाकुर, डॉ. नीतू शर्मा मेहरोत्रा, डॉ. चारू मेहरोत्रा, प्रभात गिरि गोस्वामी ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed