फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

भाजपा के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेसी

Wed, 09 Oct 2019 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
political
बरेली। नेहरू युवा केंद्र में अभिनंदन समारोह आयोजित कर अजय कुमार उर्फ लल्लू को उत्तर प्रदेश कमेटी का अध्यक्ष बनाने पर खुशी का इजहार किया गया। यहां पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नीति निर्धारण एवं सलाहकार सदस्य नामित करने पर अभिनंदन भी किया गया।
विज्ञापन

आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों के बीच आयोजित कार्यक्रम में प्रवीण सिंह ऐरन ने अपने मनोनयन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार जताया। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को बधाई दी। पूरी ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने का वादा कर कार्यकर्ताओं को यकीन दिलाया कि भविष्य में भी ऐसा ही सम्मान होगा। पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा, जल्दी ही जन समस्याओं को लेकर बड़े आंदोलन किए जाएंगे। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को कांग्रेसी अब सोने नहीं देंगे। महिलाओं पर अत्याचार की बात कहते हुए जनहित में सड़कों पर उतरने को कहा। नवनियुक्त प्रदेश सचिव ब्रह्मस्वरूप सागर ने कहा कि लोगों को एक अलग विचारधारा से प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। हमें जनता को इससे सतर्क करने की जरूरत है। नवनियुक्त प्रदेश सचिव कुमुद गंगवार ने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए घरों में बैठे कांग्रेसियों को बाहर लाने की जरूरत है। देवपाल सिंह चौहान ने कहा देश में एक जनआंदोलन की जरूरत है, जो कांग्रेस ही चला सकती है। जनता त्रस्त है, मंहगाई चरम पर है, युवाओं को रोजगार नहीं है, कारोबारी परेशान है। इस अवसर पर प्रमोद कुमार अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां, अजय शुक्ला, नत्थू लाल पाल, सुरेश यादव फौजी, अनुज गंगवार, डॉ. विष्णु शर्मा, मुकेश बाल्मीकि, इंदिरा टंडन, सुनीता दुबे, स्वप्निल शर्मा, माया गांधी, महेंद्र सिंह, आदर्श गुप्ता, अवनीश टोनू, डॉ. दत्त राम गंगवार, हर्षित दुबे, राजेंद्र सागर, हरवीर सिंह बॉबी, राकेश सक्सेना, जियाउर्रहमान, योगेश जौहरी, राजा खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed