{"_id":"5d8689138ebc3e01346cc55d","slug":"political-bareilly-news-bly377163990","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा एक अक्टूबर देगी धरना, बैठक में तय की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा एक अक्टूबर देगी धरना, बैठक में तय की रणनीति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सपा एक अक्टूबर को तहसील मुख्यालयों पर धरना देगी। इसकी रणनीति तय करने को शनिवार को सपा कार्यालय पर बैठक बुलाई गई।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने पूर्व प्रत्याशियों एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्षों को ज्यादा से ज्यादा भीड़ के साथ धरना देने की बात कही। तहसील में धरने के लिए विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशियों को प्रभारी बनाया गया। बहेड़ी में अताउर रहमान, सदर में पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, शहजिल इस्लाम, इंजीनियर अयूब हसन, नबाबगंज में पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, मीरगंज में पूर्व विधायक सुल्तान बेग, हाजी गुड्डू, आंवला में पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव, अगम मौर्या और फरीदपुर में विशाल सागर को प्रभारी बनाया गया। इसको लेकर सदर और नबाबगंज में 22 सितंबर, मीरगंज, फरीदपुर, आंवला और बिथरी में 23 सितंबर, बहेड़ी और भोजीपुरा में 24 सितंबर को धरने की तैयारियों को लेकर प्रभारी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक के दौरान पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार, प्रमोद बिष्ट, सतेंद्र यादव, दिनेश यादव, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।