फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

नोटबंदी से बढ़े जाली नोट, जीएससी से व्यापार चौपट : अखिलेश

Sat, 14 Sep 2019 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
political
बरेली। पार्टी के स्वर्गीय पूर्व विधायक सियाराम सागर को श्रद्धांजलि देने फरीदपुर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने राजनीतिक बदले के लिए कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने पहले उनका और नेताजी का घर छीन लिया, फिर आजम खां पर 80 मुकदमे लाद दिए। बकरी और भैंस चोरी जैसे केस तक दर्ज करा दिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के काम करने का यही तरीका है, लेकिन सपा को न्यायालय पर भरोसा है। न्यायालय ने कुछ मामलों में राहत दी है, बकरी और भैंस चोरी के आरोपों का सच-झूठ भी न्यायालय देखेगा। चिन्मयानंद प्रकरण पर कहा कि आप लोग रामपुर और शाहजहांपुर के बीच में हैं और सब जानते हैं।
विज्ञापन

स्वर्गीय पूर्व विधायक सियाराम सागर को श्रद्धांजलि देने के बाद उनके घर के सामने ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कश्मीर से लेकर विदेशों से रक्षा उपकरण खरीदने तक सरकार को घेरा। बोले, सरकार ने कहा था कि नोटबंदी से कालाधन बंद हो जाएगा, लेकिन आज ही अखबार में छपा है कि जाली नोट पहले से 10 गुना बढ़ गए हैं। जीएसटी ने व्यापार चौपट कर दिया। स्वदेशी का नारा देने वाले लोगों की सरकार ऐसी कोई चीज नहीं जो विदेश से न आ रही हो। बरेली में ही चीन का मांझा गला नहीं काट रहा है बल्कि चीन भारत की सीमा में भी घुसता चला आ रहा है। पांच साल में भी कैंटोनमेंट जोड़कर डिफेंस कॉरिडोर नहीं बना। सपा मुखिया ने कहा कि देशभक्ति के बहाने सारे कारोबार विदेशी हाथों में दिए जा रहे हैं। मेक इन इंडिया का नारा देकर अमेरिका से सी-17, अपाचे हेलीकॉप्टर, फ्रांस से राफेल, रसिया और इजराइल से पता नहीं क्या-क्या खरीदा जा रहा है। अब मेक इन इंडिया और डिफेंस एक्सपो के नाम पर भारत में क्या बनेगा। इससे पहले श्रद्धांजलि देने के बाद अखिलेश यादव स्वर्गीय पूर्व विधायक के परिवार वालों से भी मिले। इस दौरान उनके बेटे विशाल सागर, डीके सागर, राहुल सागर और उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। इस दौरान नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, पूर्व विधायक भगवत सरन गंगवार, अताउर्रहमान, महिपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


युवाओं से कहा- व्हाट्सएप पर जो सपने देख रहे हो, मोबाइल की बैटरी की तरह खत्म हो जाएंगे
अखिलेश यादव ने युवाओं को अपनी योजनाएं याद दिलाते हुए भाजपा पर तंज कसा। बोले, हमने यूपी 100 और लैपटॉप दिया। फोन मिलाते हो तो एंबुलेंस पहुंच जाती है। हालांकि अब सरकार डीजल-पेट्रोल नहीं दे पा रही इसलिए थोड़ी देर में पहुंच रही है। पुलिस, तहसील और सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था चौपट है। युवाओं से कहा कि उन्हें मोबाइल तो मिला है मगर नौकरी नहीं। व्हाट्सएप पर देखे उनके सपने एक दिन मोबाइल की बैटरी की तरह खत्म हो जाएंगे। इसलिए सपा की मदद करो, हम वे सपने पूरे करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा मुद्दों से हटा रही जनता का ध्यान : अखिलेश
मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने नए एमवी एक्ट पर निशाना साधते हुए कहा कि कई राज्य इसका विरोध कर रहे हैं। इस बहाने भाजपा जनता का मुद्दों से ध्यान हटा रही है। गाड़ी की कीमत से ज्यादा जुर्माना वसूल रहे हैं। सपाई साइकिल पर निकलकर इसके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। लोगों को सावधान रहने की हिदायत देते हुए कहा कि मीडिया चौथा स्तंभ है, लेकिन नमक-रोटी की खबर पर आप लोगों के खिलाफ मुकदमे लिखे जा रहे हैं। एफडीआई में सबकुछ विदेशी है। बरेली में मंत्री ने कहा था कि निफ्ट बनेगा, मांझा और रबड़ फैक्ट्री को लेकर बातें हुईं लेकिन कुछ नहीं हुआ।


स्वागत के दौरान जगह-जगह लगा जाम
फतेहगंज पूर्वी से लेकर जिले की रामपुर सीमा तक सपाइयों ने जगह-जगह अखिलेश यादव का स्वागत किया। इसके चलते नेशनल हाईवे पर पर फरीदपुर बाईपास मोड़, ग्राम जेड़ और रजऊ मोड़ पर अखिलेश का काफिला निकालने के लिए ट्रैफिक रोकने के चलते कुछ देर के लिए जाम भी लगा। यह स्वागत कार्यक्रम फरीदपुर कस्बे के बाद ग्राम जेड़, केसरपुर, रजऊ, इन्वर्टिस तिराहा, आलमपुर गांव समेत कई जगह आयोजित हुए। स्वागत करने वालों में सूरज यादव, जफर बेग, अरविंद यादव, सत्येंद्र यादव, संजीव यादव, दीपक शर्मा, सुधीर यादव, हाजी गुड्डू, अब्दुल कयूम मुन्ना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed