{"_id":"5d4dd0378ebc3e6d2278401f","slug":"political-bareilly-news-bly3718827147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के प्रदर्शन में नेता ज्यादा पब्लिक कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के प्रदर्शन में नेता ज्यादा पब्लिक कम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। क्रांति दिवस पर भाजपा सरकार के खिलाफ शुक्रवार को सपाइयों ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान यहां मंच पर जगह पाने वाले नेताओं की भीड़ लगी रही लेकिन जनता कम रह गई। हर पदाधिकारी मंच पर ही जगह पाना चाहता था, जिसके चलते तमाम कुर्सियां खाली पड़ी रह गईं। धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि देश में लोकतंत्र पर भीड़ तंत्र हावी हो गया है, सांप्रदायिक ताकतें देश को तोड़ने के लिए पूरे जी जान से लगी हैं। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से जनता बहुत परेशान है, इसलिए विरोध करने का सपा मैदान में डट चुकी है। पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद ने कहा, देश और प्रदेश की भाजपा सरकारों की नीयत में खोट है, यह सरकारें अपराधों को रोकने में नाकाम हैं। पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा, किसानों का मुद्दा उठाया। कहा- इस सरकार में किसान को फसल का जायज मूल्य नहीं मिल रहा है, गन्ने का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है, किसानों को समय से बीज और खाद नहीं उपलब्ध कराई जा रही है। पूर्व मंत्री अताउर रहमान ने कहा, देश में लोकतंत्र को दबाया जा रहा है, लोगों को मजबूर कर मनमाने निर्णय लिये जा रहे हैं। हिंदू-मुसलमान के नाम पर खाई और गहरी की जा रही है। व्यापारियों पर काला कानून थोप कर उनके उद्योग धंधों को बंदी की कगार पर खड़ा कर दिया गया। धरना प्रदर्शन को पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, महिपाल सिंह, छोटेलाल गंगवार, पूर्व महानगर अध्यक्ष जफर बेग आदि ने भी संबोधित किया। संचालन दीपक शर्मा ने किया। इस दौरान पूर्व दर्जा राज्य मंत्री साधना मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख आदेश यादव, योगेश यादव, सूरज यादव, अरविंद यादव, शमीम अहमद, सतेंद्र यादव, भारती चौहान, दिनेश यादव, हैदर अली, हामिद लतीफ बब्बू, अब्दुल कयूम मुन्ना, फैज खान आदि मौजूद रहे।
बैनर से आजम खां का फोटो गायब
धरने में सपाइयों ने आजम खां के मुद्दे पर भी जमकर विरोध किया लेकिन आयोजन के बैनर से आजम खां का पोस्टर गायब रहना चर्चा का विषय बना रहा। वहीं, मंच पर जगह पाने के लिए नेताआें में होड़ लगी रही, जिसके चलते तमाम कुर्सियां खाली पड़ी रहीं।