{"_id":"5d3dffb58ebc3e6ce04caa6d","slug":"political-bareilly-news-bly370362017","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस परेशान! साहब कहते हैं पन्नी वालों को पकड़ो.. नेता जी छुड़वाते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस परेशान! साहब कहते हैं पन्नी वालों को पकड़ो.. नेता जी छुड़वाते हैं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सीबीगंज में पॉलिथीन के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान अपर नगर आयुक्त पर ईश शक्ति सिंह पर हमला करने के मामले में व्यापारियों की पैरवी करते हुए एक कद्दावर नेता का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। इसमें नेताजी पुलिस अफसर को इस मामले में अब और गिरफ्तारियां न कराने के लिए फोन पर समझाते नजर आ रहे हैं। यह भी कह रहे हैं कि अब और गिरफ्तारी हुई तो उनकी मुर्दाबाद होने लगेगी।
वीडियो में नेताजी फोन पर पुलिस अफसर से कह रहे हैं, ‘कितने और जेल भेजोगे भाई.. क्या हमारी मुर्दाबाद कराओगे। अफसर के दूसरी तरफ से कुछ कहने के बाद नेताजी फिर कहते हैं- मेरी नगर आयुक्त से बात हो गई है, मैंने उनसे कहा है कि इसका कोई अंत नहीं है। इसका अंत यही है कि हम मिलकर क्षमा मांग लें। गलती हो गई, अब इसे खत्म करो, आपसे आग्रह है कि अब कोई गिरफ्तारी मत कराओ। सोमवार तक हम मामला निपटवा देंगे। चार-पांच जेल चले गए भई अब और कितने भेजोगे। हम बात करते हैं, व्यापारियों से कह देंगे, वह आपसे आकर मिल लेंगे। मैं आज और कल यहां हूं, मेरी नगर आयुक्त से बात हो गई है, अपर नगर आयुक्त छुट्टी पर हैं। सोमवार को आ जाएंगे, आप जरा बैठकर मामला निपटवा दीजिए।’ इस वीडियो में व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता भी नेताजी पास बैठे दिख रहे हैं।
व्यापारियों का हो रहा है उत्पीड़न
व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि सीबीगंज में पॉलिथीन जब्त करने के दौरान हुए विवाद में पुलिस ने चार-पांच व्यापारी जेल भेज दिए। इंदिरा मार्केट प्रकरण में भी रिपोर्ट दर्ज करा दी। जीएसटी के छापे में भी रिपोर्ट दर्ज करा दी। प्रशासन लगातार मुकदमे लाद रहा है, इसी वजह से वे लोग नेताजी से मिले थे तो उन्होंने फोन किया था। इसके बाद हम लोग डीआईजी से मिले तो उन्होंने एसपी सिटी को जांच सौंप दी है।
विज्ञापन
अपर नगर आयुक्त को कार से खींचने पर बढ़ी थी बात
नगर निगम की टीम अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह की अगुवाई में 13 जून को सीबीगंज में पॉलिथीन को लेकर छापेमारी करने गई थी। इस दौरान व्यापारियों ने विरोध करते हुए नगर निगम टीम पर हमला कर दिया और अपर नगर आयुक्त को कार से खींचने की कोशिश की थी। इस मामले में अपर नगर आयुक्त ने व्यापारी नेता रचित गुप्ता, सौरभ गुप्ता समेत तमाम व्यापारियों रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चार-पांच व्यापारियों को पुलिस जेल भी भेज चुकी है और अब भी गिरफ्तारी को लेकर दबिशें जारी हैं।