{"_id":"5d2b993e8ebc3e6d0954f018","slug":"political-bareilly-news-bly3686505143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने नाम से चैट वायरल होने के बाद विधायक श्याम बिहारी ने कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने नाम से चैट वायरल होने के बाद विधायक श्याम बिहारी ने कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। साक्षी और अजितेश के प्रकरण में अपने नाम और फोटो लगे एकाउंट से व्हाट्सएप पर हुई चैटिंग सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फरीदपुर के भाजपा विधायक प्रो. श्याम बिहारी सकते में आ गए। रविवार रात करीब नौ बजे वह एसएसपी मुनिराज जी. के आवास पर जाकर उनसे मिले और पूरा वाकया बताया। प्रो. श्याम बिहारी ने कहा कि उनके फर्जी एकाउंट पर की गई चैट वायरल कर उन्हें बेवजह इस प्रकरण में घसीटने की साजिश की गई है। कोई विधायक राजेश मिश्रा से उनके संबंध खराब कराना चाहता है। एसएसपी ने फौरन ही साइबर सेल से जांच कराई तो फेसबुक पर डाली गई चैटिंग हटाई जा चुकी थी। देर रात प्रो. श्याम बिहारी के प्रतिनिधि संतोष कुमार की ओर से दी गई तहरीर पर थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
संतोष कुमार की ओर से दर्ज एफईआर के मुताबिक रविवार सुबह उन्होंने अपना फेसबुक एकाउंट लॉग इन किया तो किसी विकास तिवारी नाम की फेसबुक आईडी पर प्रो. श्यामबिहारी लाल और विकास तिवारी की अभद्र भाषा में हुई व्हाट्सएप चैटिंग को फेसबुक वाल पर पोस्ट किया गया था। उन्होंने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि किसी विकास तिवारी ने फर्जी और कूटरचित व्हाट्सएप चैटिंग का स्क्रीन शॉट फेसबुक पर पोस्ट किया है। इस पर लोगों ने विधायक प्रो. श्यामबिहारी लाल के बारे में अभद्र टिप्पणियां भी शुरू कर दीं। तहरीर में कहा गया है कि विकास तिवारी की ओर से फर्जी चैटिंग फेसबुक पर डालने से प्रो. श्याम बिहारी लाल के सम्मान को ठेस पहुंचने के साथ उन्हें मानसिक आघात भी पहुंचा है। विकास तिवारी ने अपशब्दों का भी फर्जी चैट में प्रयोग किया है। देर रात थाना बारादरी में आईपीसी की धारा 500 और 66 आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। एसएसपी के निर्देश पर साइबर सेल ने भी मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
आपने तो राजेश जी को हिलाकर रख दिया
विकास तिवारी: हाय
श्याम बिहारी: बोलिए विकास जी, क्या हालचाल हैं
विकास: ठीक हैं, ये सब क्या हो रहा है, आपने तो राजेश जी को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया। मुझे पता चला है।
श्याम बिहारी: अभी आगे देखिये क्या होता है राजेश को
विकास: ऐसा मत करिए, उसका क्या हाल है सब लोगों ने देख लिया।
श्याम बिहारी: उसको अभी आत्महत्या करनी पड़ेगी विकास जी, वह मेरे से पंगा लेकर बड़ी गलती किया है।
विकास: ऐसा काम मत करिए, दूसरे हिसाब से बदला लीजिए, इज्जत के साथ नहीं।
श्याम बिहारी: इसका मतलब आप भी राजेश मिश्रा के बहुत बड़े हितैषी बने हैं।
विकास: कल यही आपके और आपकी बेटी के साथ होगा।
श्याम बिहारी: विकास तिवारी ज्यादा ओवर मत करिए मेरे से, जिसको जो उखाड़ना है उखाड़ के दिखाए मुझे।
विकास: उखाड़ने की बात मत करिए श्याम बिहारी लाल जी, उखाड़ने को तो आपकी इस तरह उखाड़ने की हिम्मत है किसी के पास कि आप सपनों में सोच नहीं सकते हैं, वार सामने से करना चाहिए।
विज्ञापन
श्याम बिहारी: तू मेरा एक.... भी नहीं कर सकते हो। जब चाहूंगा तब तुम्हें उखाड़ दूंगा। कल तुम्हारी औकात पता चलेगी।
विकास: सब तुम्हारी बोली.... में डाल दूंगा। 10 मिनट के अंदर मेरी औकात डालने की बात कर रहे हो, सामने आओ तुमको बता रहे हैं हम.. तब पता चलेगा कि मैं क्या हूं तुम क्या हो।
श्याम बिहारी: जिसके बल पर तुम उछल रहे हो न और ठिकाने लग जाएगा।
विकास: तुम जिसके बल पर लड़ रहे हो न वह भी ठिकाने लग जाएगा, टारगेट करना भूल जाओगे।
श्याम बिहारी: अब कॉल मेसेज मुझे मत करना विकास तिवारी नहीं तो तुम्हें पता चल जाएगा। सब तुम्हारे अंदर डाल दूंगा।
विकास: गिरे हुए इंसान से कोई नहीं बात करता है
श्याम बिहारी: विकास तिवारी आना है तो सामने आकर बात करिए, ठीक है आप मेरा नाम मत लीजिए, मैं इस कांड में कोई नहीं हूं।
विकास: आप ही का सब लोगों ने मुझे यह जानकारी दिया है कि आप इस तरह की हरकतें करने में तुले हुए हैं। राजेश मिश्रा जी के साथ में है अभी मत बोलिए एक लड़की की इज्जत है अगर और कोई मैटर होता तो कोई किनारे हट सकता था। अगर पूरी तरीके से पता चल गया तो फिर आप की विधायकगिरी और आप क्या हैं जनता भूल जाएगी।