फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political,bareilly,mlc election

भाजपाइयों ने झोंकी ताकत, सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने नहीं डाला वोट

Sun, 10 Apr 2022 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
political,bareilly,mlc election
बरेली। विधान परिषद की बरेली-रामपुर सीट पर सुबह आठ बजे से जिले के सभी 21 केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया। भाजपा ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने के लिए सभी बड़े नेताओं को मैदान में उतार दिया। पूरे दिन बड़े नेताओं जमावड़ा केंद्रों के आसपास ही रहा।
विज्ञापन

भाजपा का दावा है कि उनके सभी जनप्रतिनिधियों ने शत प्रतिशत मतदान किया है। जिला पंचायत कार्यालय पर बने मतदान केंद्र पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक फरीदपुर प्रो. श्याम बिहारी सिंह, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने मतदान किया। नगर निगम में बनाए गए मतदान केंद्र पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और मेयर उमेश गौतम के अलावा पार्षदों ने मतदान किया। एमएलसी वसीम बरेलवी ने भी इसी केंद्र पर वोट डाला।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों के बाहर बस्ते पर डटे रहे कार्यकर्ता
दोनों मतदान केंद्रों के बाहर सपा और भाजपा ने अपने बस्ते लगाए थे। दोनों दलों के बड़े नेता यहां डटे रहे। मतदान करने पहुंच रहे मतदाताओं से नेता मुलाकात कर रहे थे और उन्हें उनकी पर्ची भी तैयार करके दे रहे थे। भाजपा के बस्ते पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, मेयर उमेश गौतम, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा, मीडिया प्रभारी अंकित महेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष अभय चौहान आदि मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के बस्ते पर पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी, जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आदेश यादव गुड्डूू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं के दावे
भाजपा प्रत्याशी महाराज सिंह के पक्ष में एकतरफा मतदान हुआ है। भाजपा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। मतदाताओं ने विकास के लिए भाजपा का साथ दिया है। - पवन शर्मा, जिलाध्यक्ष, भाजपा
सपा प्रत्याशी मशकूर अहमद मुन्ना के पक्ष में जमकर मतदान हुआ है। हम एक बार फिर जीतेेंगे। नवाबगंज में मतदान में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। मैंने डीएम को अवगत कराया, उसके बाद स्थिति ठीक हुई। सपा विधायक शहजिल इस्लाम मतदान करने नहीं आए। मैंने उन्हें फोन भी किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। उनके न आने का कारण भी पता नहीं चल सका है। - शिवचरन कश्यप, जिलाध्यक्ष, सपा
भाजपा विकास कराने वाली पार्टी है। मैं देख रहा हूं कि हमारे प्रत्याशी को हर जगह से अपार समर्थन मिल रहा है। बड़ी जीत होगी।
- धर्मपाल सिंह, पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री
पार्टी सबका साथ, सबका विकास के उद्देश्य को लेकर काम कर रही है। एमएलसी चुनाव में मतदाताओं ने भरपूर समर्थन दिया है। - डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री
पार्टी को भरपूर समर्थन मिल रहा है। महाराज सिंह को हर मतदान केंद्र पर एकतरफा वोट पड़े हैं। जीत तय है। - संतोष गंगवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री
भाजपा की केंद्र और प्रदेश दोनों सरकारें आमजन के हित में कार्य कर रही हैं। इसी के आधार पर मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है। - धर्मेंद्र कश्यप, सांसद

भाजपा प्रत्याशी की जीत तय है। मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में जमकर मतदान किया है। ऐतिहासिक जीत होगी। - उमेश गौतम, मेयर
जिला पंचायत कार्यालय पर बने मतदान केंद्र में 69 वोट में 63 वोट पड़े हैं। मुझे विश्वास है कि भाजपा को यहां 60 वोट मिलेंगे। ऐतिहासिक जीत होगी। - रश्मि पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed