फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political,bareilly,mlc election

भाजपा जीती तो 24 साल बाद खत्म होगा सूखा

Sun, 10 Apr 2022 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
political,bareilly,mlc election
बरेली। भाजपाई खेमा उत्साह से भरपूर दिख रहा है। एक-एक मतदाता को वह बूथ तक लाए। मतदान केंद्रों पर भी भाजपाई खेमे का उत्साह देखते ही बन रहा था। यदि इस बार भाजपा प्रत्याशी महाराज सिंह ने जीत हासिल की तो भाजपा बरेली-रामपुर सीट पर 24 साल पुराना सूखा खत्म करने में कामयाब होगी। बरेली-रामपुर सीट पर विधान परिषद का पहला चुनाव 1998 में हुआ था। उस समय भाजपा ने दिग्विजय सिंह को चुनाव लड़ाया और उन्हाेंने इस सीट पर जीत हासिल की थी। इसके बाद 2004 में इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने कब्जा जमाया। रामपुर के घनश्याम लोधी को चुनाव लड़ाया। घनश्याम लोधी ने जीत हासिल की। 2010 का चुनाव बसपा सरकार में हुआ और उस समय बसपा में रहे के सर सिंह गंगवार ने जीत हासिल की। बाद में वह भाजपा में आ गए और 2017 में नवाबगंज सीट से विधानसभा चुनाव जीता। पिछले साल कोविड लहर में वह दिवंगत हो गए। 2016 के चुनाव में एक बार फिर सपा ने यहां वापसी की और घनश्याम लोधी ने चुनाव जीता। इसी विधानसभा चुनाव में घनश्याम लोधी सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए तो सपा ने आजम खां के करीबी मशकूर अहमद मुन्ना को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने महाराज सिंह को चुनाव लड़ाया है।
विज्ञापन

चुनाव अच्छा हुआ है और मैंने चुनाव अच्छे से लड़ा भी है। बाकी हार-जीत का फैसला तो मतगणना के बाद ही होगा। इस पर अभी क्या कहूं।
- मशकूर अहमद मुन्ना, प्रत्याशी, सपा
बरेली-रामपुर दोनों जनपदों के संगठन, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधियों ने मुझे पहले दिन से ही बहुत मजबूती से चुनाव लड़ाया है। सभी पूरे मनोयोग से जुटे। मेरे परिजन और मित्रगण भी पूरी मेहनत से चुनाव में लगे रहे। मुझे विश्वास है कि प्रचंड जीत होगी। - महाराज सिंह, प्रत्याशी, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed