{"_id":"5d62ec568ebc3e93a76fd2c9","slug":"political-baheri-news-bly373556760","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना समिति की बैठक में डायरेक्टर को माइक का स्टैंड लेकर दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना समिति की बैठक में डायरेक्टर को माइक का स्टैंड लेकर दौड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी। गन्ना समिति बोर्ड की साधारण सभा की बैठक काफी हंगामेदार रही। कुछ डेलीगेट व भाजपा समर्थित डायरेक्टरों ने बैठक में हंगामा कर बैठक निरस्त करने की मांग की। सचिव इस बात पर अडे़ रहे कि कोरम पूरा है और बगैर अध्यक्ष की अनुमति के बैठक निरस्त नहीं होगी। इसके बाद हंगामा होता रहा। बैठक से जा रहे डेलीगेट सदस्यों को डायरेक्टर बिजेंद्र सिंह ने रोका तो चौधरी गजेंद्र सिंह ने माइक का स्टैंड उठाया और उनकी ओर दौड़ पड़े। एक किसान नेता ने उन्हें रोका। इसके बाद दोनों के बीच धक्का मुक्की और गाली गलौज होने लगी। हंगामा होते देख विधायक और भाजपा समर्थित डायरेक्टर चले गए। सूचना पर इंस्पेक्टर फोर्स के साथ पहुंचे और हंगामा शांत कराकर बैठक फिर शुरू कराई।
गन्ना समिति की साधारण सभा की वार्षिक बैठक में किसान नेता सरदार सतनाम सिंह ने समिति की रंगाई पुताई के नाम पर बड़ा घोटाला किए जाने का मुद्दा उठाया। इसके बाद मिल पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, खड़ी तौल, किसानों से होने वाली कटौती का मुद्दा भी उठा। इसी बीच भाजपा के चौधरी गजेंद्र सिंह, दिनेश सूर्या, डालचंद्र, मुन्नी देवी, सीताराम, विनोद कुमार, जयेंद्र सिंह समेत नौ डायरेक्टर बैठक को निरस्त करने की मांग करने लगे। एक डायरेक्टर ने सचिव पर पानी की खाली बोतल व बिस्कुट के पैकेट फेंकने शुरू कर दिए। हंगामे के बीच डेलीगेट वहां से जाने लगे तो डायरेक्टर चौ. बिजेंद्र सिंह ने उन्हें रोकना चाहा तो चौ. गजेंद्र सिंह मंच पर चढ़ गए और माइक पर बोल रहे राकेश गंगवार का विरोध करने लगे कि वो डेलीगेट भी नहीं हैं फिर इस बैठक में कैसे बोल रहे हैं। इसको लेकर बिजेंद्र सिंह से उनकी हॉट टॉक हो गई। गजेंद्र सिंह ने माइक का स्टैंड लिया और बिजेंद्र सिंह की ओर दौड़ पडे़। पीछे से राकेश गंगवार ने स्टैंड को पकड़ लिया। इसके बाद गजेंद्र सिंह व बिजेंद्र सिंह के बीच गाली गलौच व धक्का मुक्का हो गई। हंगामा बढ़ते देख विधायक वहां से चले गए। इसके बाद नौ डायरेक्टरों समेत गजेंद्र सिंह भी बैठक का बहिष्कार कर चले गए। चेयरमैन केंद्र पाल सिंह ने घटना की तीखी निंदा की। उधर, सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर रामऔतार सिंह दलबल के साथ पहुंचे और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इसके बाद सचिव ने बैठक दोबारा शुरू कराई।
विधायक की मौजूदगी में सत्ता के नशे में चूर गजेंद्र सिंह ने मेरे ऊपर माइक का स्टैंड लेकर हमला किया। वह गन्ना समिति का जबरन चेयरमैन बनने चाहते थे, जो सपना रह गया। अब उनकी इस हरकत से सारे गन्ना किसान उनका असली चेहरा जान चुके हैं।
विज्ञापन
- चौधरी बिजेंद्र सिंह, डायरेक्टर बहेड़ी
मुझ पर भी हमला हुआ है, इस तरह की अराजकता करने वालों को ठीक करके ही दम लूंगा। बैठक में कुछ डायरेक्टरों ने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत हंगामा किया था, लेकिन उनके सारे इरादे फेल हो गए। बैठक पूरे कोरम के साथ संपन्न हुई।
- प्रदीप कुमार वर्मा, सचिव गन्ना समिति
एजीएम की बैठक में सचिव ने गत बैठक की कार्यवाही उपलब्ध न कराने एवं बिना प्रबंध समिति के प्रस्ताव के बैठक बुलाने पर डेलीगेट और डायरेक्टरों ने बैठक का बहिष्कार किया। एक ग्रामीण जो कि एजीएम का सदस्य नहीं है, उसको बोलने से मना किया। किसी तरह के विवाद जैसी कोई बात नहीं हुई।
- चौधरी गजेंद्र सिंह, डायरेक्टर गन्ना समिति बहेड़ी