फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former Governor Kalraj Mishra made a political attack on Congress regarding terrorism

Bareilly News: पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने आतंकवाद को लेकर कांग्रेस पर किया सियासी वार, जानिए क्या कहा

Tue, 20 May 2025 08:04 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 20 May 2025 08:04 AM IST
सार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र सोमवार को बरेली पहुंचे। वह यहां मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Former Governor Kalraj Mishra made a political attack on Congress regarding terrorism
पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने आतंकवाद के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। बोले, अगर पूर्व की सरकारों ने आतंकवाद रोकने की कोशिश की होती तो आज ऐसी स्थिति नहीं होती। आपरेशन सिंदूर ही नहीं, पीएम मोदी के नेतृत्व में पहले भी देश की सेनाओं ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के मुद्दे पर कहा कि सरकार जिन्हें सक्षम मानती है, उन्हें ऐसे प्रतिनिधिमंडल में शामिल करती है। शशि थरूर योग्य हैं।

विज्ञापन


उन्होंने विभिन्न देशों में रहकर कूटनीतिक तरीके से भारत का पक्ष रखा है। ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। पाकिस्तान अगर हकरत करेगा तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा। अगर पाकिस्तान से कोई वार्ता होती है तो आतंकवाद और पीओके ही मुख्य एजेंडा होगा। भारत ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि कोई मध्यस्थता स्वीकार नहीं होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता से इन्कार किया है। अब संसदीय दल 33 से अधिक देशों में जाकर पाकिस्तान के झूठ की पोल खोलेगा।
विज्ञापन


एक देश-एक चुनाव को बताया जरूरी
उन्होंने कहा कि वन नेशन-वन इलेक्शन आवश्यक है। बार-बार चुनाव से विकास कार्य प्रभावित होते हैं। वर्ष 1967 तक एक साथ चुनाव होते रहे हैं। वर्ष 1972 के चुनाव तत्कालीन प्रधानमंत्री ने एक साल पहले 1971 में करा दिया था। यहीं से चुनाव का क्रम खराब हुआ। अगर 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है तो एक देश एक चुनाव को अपनाना ही होगा। वार्ता में मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद छत्रपाल गंगवार साथ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जातिगत जनगणना पर दी सफाई
जातिगत जनगणना पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी इसका विरोध नहीं किया। कुछ लोग अलगाववाद के लिए जातिगत जनगणना की मांग कर रहे थे, जो उचित नहीं है। एक बार अगर जातिगत जनगणना से पता चल जाए कि किसकी कितनी संख्या है तो इसमें कोई हर्ज भी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed