{"_id":"5fd2a042049b080bd3673099","slug":"policemen-of-bareilly-deployed-in-ayodhya-are-fed-up-so-requested-the-captain-to-return","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में तैनात पुलिसकर्मी उकताए, कप्तान से लगाई वापसी की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में तैनात पुलिसकर्मी उकताए, कप्तान से लगाई वापसी की गुहार
Fri, 11 Dec 2020 03:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 11 Dec 2020 03:55 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या में तैनात पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी पर अयोध्या भेजे गए बरेली के 18 पुलिसकर्मी साल भर से वहीं ड्यूटी कर रहे हैं। अब तैनाती का समय पूरा होने के साथ ही वे उकता भी गए हैं। वह एसएसपी को फोन कॉल करके वापस बुलाने के लिए गुहार लगा रहे हैं। एसएसपी ने उनकी जगह इतने ही और सिपाही भेजने का निर्देश पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक को दिया है।
विज्ञापन
साल भर पहले अयोध्या में बढ़ी सरगर्मी के बाद प्रदेश भर के पुलिस अधीक्षकों से स्टाफ मांगा गया था। बरेली के 18 पुलिसकर्मियों को अयोध्या में एक साल के लिए तैनात किया गया था। अब इनका तैनाती समय पूरा हो चुका है। बरेली पुलिस ने सिपाहियों की मांग पर पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय में पत्र भेजकर इन्हें बुलाने के बारे में पूछा था जिसका कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
साल भर से दूर शहर में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को अब बरेली की याद आने लगी है। वे अक्सर एसएसपी व अन्य अधिकारियों को कॉल करके बुलाने की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को भी एसएसपी के मोबाइल पर ऐसी ही कॉल आई। तब उन्होंने पुलिसकर्मियों को बुलाने का आश्वासन दिया। इस बारे में पेशकार को बुलाकर बात की तो उन्होंने कानूनी अड़चन बता दी।
विज्ञापन
तब एसएसपी ने निर्देश दिए कि जब तक मुख्यालय से स्टाफ बुलाने का आदेश न आए तब तक इतना ही दूसरा स्टाफ वहां भेजकर पुराने स्टाफ को बुलाने की व्यवस्था कर ली जाए। थानेदारों से पूछ लिया जाए कि उनका कोई पुलिसकर्मी अयोध्या में ड्यूटी करना चाहे तो जा सकता है।