फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   policeman give police dress on rent for criminals

बरेली : पुलिस बनकर करनी है वसूली तो ले जाओ किराए पर वर्दी

Sun, 08 May 2022 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 08 May 2022 12:04 AM IST
सार

अलीगंज के हैबतपुर गांव में रहने वाले दूधिया नन्हे की शिकायत है कि थाना अलीगंज में तैनात एक सिपाही अपने गुर्गों को अपनी वर्दी किराए पर देकर उगाही कराता है। अक्सर उसकी वर्दी अलीगंज का ही रहने वाला अभिषेक पहनकर घूमता है। अभिषेक लोगों को वर्दी का रौब दिखाने के साथ शिकार तलाश करता है और उन्हें सिपाही के पास ले जाता है।
 

विज्ञापन
policeman give police dress on rent for criminals
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : उत्तर प्रदेश पुलिस

विस्तार

थाना अलीगंज में तैनात सिपाही के खिलाफ अजीबोगरीब शिकायत की गई है। आरोप है कि सिपाही लोगों से वसूली के लिए अपने कुछ खास गुर्गों को अपनी वर्दी किराए पर दे देता है। हाल ही में उसके एक गुर्गे ने एक दूधिया को कमरे में बंद कर उससे 45 हजार रुपये की वसूली कर ली। एसएसपी ने सिपाही पर लगे आरोपों की सीओ को जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


अलीगंज के हैबतपुर गांव में रहने वाले दूधिया नन्हे की शिकायत है कि थाना अलीगंज में तैनात एक सिपाही अपने गुर्गों को अपनी वर्दी किराए पर देकर उगाही कराता है। अक्सर उसकी वर्दी अलीगंज का ही रहने वाला अभिषेक पहनकर घूमता है। अभिषेक लोगों को वर्दी का रौब दिखाने के साथ शिकार तलाश करता है और उन्हें सिपाही के पास ले जाता है। आरोप है कि उसे भी अभिषेक ही पकड़कर सिपाही के पास ले गया था जहां उस पर चोरी का झूठा इल्जाम लगाकर जेल भेजने की धमकी दी।
विज्ञापन


दुधिया नन्हे का कहना है कि सिपाही ने उसे कमरे में बंद रखा। उसने डरकर तीन मई को 02:35 बजे सिपाही को 45 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद दोनों आरोपी 15 हजार रुपये की और मांग मांग कर रहे है। नन्हे ने बताया कि सिपाही का क्षेत्र में आतंक है। वह लोगों को गलत मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर अवैध वसूली करता है। उसने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल और थाना अलीगंज में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ को मामले की जांच सौंपी गई है। कुछ दिन पहले सिपाही के यहां चोरी हुई थी। सिपाही ने शक के आधार पर दूधिया को बुलाया था। दूधिया वसूली का आरोप लगा रहा है। सिपाही की वर्दी पहनकर कोई घूम रहा है तो कार्रवाई की जाएगी।
- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed