{"_id":"690a5c71ff7378873e0e90b4","slug":"police-will-expose-the-gang-that-embezzled-funds-from-government-schemes-bareilly-news-c-400-1-ala1001-2645-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सरकारी योजनाओं का धन हड़पने वाले गिरोह का पुलिस करेगी खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सरकारी योजनाओं का धन हड़पने वाले गिरोह का पुलिस करेगी खुलासा
विज्ञापन
आंवला। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी योजनाओं का धन हड़पने वाले गिरोह के सरगना तक पुलिस पहुंची चुकी है। जल्द ही घटना का खुलासा करेगी। थाना पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
मंगलवार देर शाम पुलिस ने इस मामले में कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला व पुरुष को हिरासत में लिया है। इससे पहले भी पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ताकि इस धन हड़पने वाले गिरोह के प्रत्येक सदस्य का पर्दाफाश हो सके। इसके बाद आरोपितों की ठगी करने का पूरा तरीका सामने आ जाएगा।
बता दें कि 31 अक्तूबर को नारी शक्ति, नारी सेवा सम्मान समिति की अध्यक्ष व समाजसेवी बारादरी थाना क्षेत्र के आकांक्षा एन्क्लेव निवासी यासमीन जहां ने मंडलायुक्त के निर्देश पर थाना आंवला में नौ नामजद व कुछ अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली कि पिछले कई महीनों से तहसील में फर्जी विधवा पेंशन व राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना व अन्य सरकारी योजना में दलाल सक्रिय हैं। वे एक जनसुविधा केंद्र संचालक के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज बनाकर गरीबों के खातों से योजना की रकम निकाल कर करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन
इस मामले में कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि जांच पूरी हो चुकी है। आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य भी मिल चुके हैं। जल्द ही मामले का खुलासा करके आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। संवाद