फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police were deployed to protect the fair Chaubari

चौबारी मेले की सुरक्षा के लिए तैनात हो गई पुलिस

Tue, 14 Jun 2016 01:24 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 14 Jun 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
 Police were deployed to protect the fair Chaubari
चाौबारी मेला
चौबारी मेला को लेकर एक सप्ताह से चला आ रहा असमंजस आज मेला समिति के पदाधिकारियों के साथ वार्ता के बाद समाप्त हो गया। इस विवाद के चलते आज मेले में रौनक नहीं रही थी। मेला आयोजन समिति की मांग थी कि प्रशासन ज्यादा राशि जमा कराना चाहती है। क्योंकि पिछले साल ही 50 हजार रुपये का घाटा हुआ था। ऐसे में मेला आयोजित नहीं कर सकते। इस कारण दो दिन से मेला की तैयारी नहीं हुई थी। सोमवार को सुबह एडीएम (प्रशासन) अरुण कुमार और मेला आयोजन समिति के बीच बैठक के बाद सहमति हुई। मंगलवार को मेला में भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने इंतजाम कर लिए हैं। 15 जून को गंगा दशहरा का मुख्य स्नान होने के कारण विशेष इंतजाम किए हैं। राम गंगा में काला डेम से मंगलवार दोपहर तक पानी पहुंचने की संभावना है। 
विज्ञापन

 पुलिस प्रशासन ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए फोर्स तैनात कर दी है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था का प्रभार देख रहे कैंट थाना एसएसआई प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि सोमवार तक मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चार सब इंस्पेक्टर, 14 हेड कांस्टेबल और 25 कांस्टेबलों को तैनात कर दिया गया है। पूरे जनपद से फोर्स बुलाई गई है, जरूरत पड़ने पर आवश्यकता के लिए रिजर्व में पुलिस बल रखा गया है। मेले में पुलिस बल कैंप लगाकर रह रहा है, वहीं पुलिस सहायता केंद्र बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed