{"_id":"6a9b1af7fa2ba4064708b1fb","slug":"police-to-tighten-the-noose-around-the-close-associates-of-fake-ias-officer-vipra-bareilly-news-c-4-bly1015-960265-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फर्जी आईएएस विप्रा के करीबियों पर शिकंजा कसेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फर्जी आईएएस विप्रा के करीबियों पर शिकंजा कसेगी पुलिस
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाने में फर्जी आईएएस विप्रा शर्मा व उसके करीबियों के खिलाफ चालीस से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज हो चुकी हैं। विप्रा व उसकी दो बहनें अभी जेल में हैं। उसके पिता व खास गुर्गे खुले घूम रहे हैं। अब पुलिस इनकी गिरफ्तारी व गैंगस्टर की कार्रवाई को लेकर शिकंजा कसने जा रही है।
फर्जी आईएएस बनकर विप्रा शर्मा ने बेरोजगारों से कई करोड़ रुपये की ठगी कर ली। करीब चार साल तक वह शहर में ही अधिकारी बनकर कई दफ्तरों में घूमकर बेरोजगारों को ठगती रही, लेकिन किसी को भनक नहीं लगी। बारादरी थाना पुलिस ने पहले मामले का खुलासा किया तो फिर मुकदमों की लंबी फेहरिस्त बन गई। विप्रा के पिता, बहनोई, ड्राइवर व विवि कर्मचारी समेत कई करीबी आज भी खुले घूम रहे हैं। अब तक त्योहारों व जुलूसों की वजह से पुलिस ने इन पर ध्यान नहीं दिया था। अब इनकी गिरफ्तारी व गैंगस्टर आदि की कार्रवाई की जानी है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि चालीस से ज्यादा मुकदमे हो चुके हैं। जल्द ही कार्रवाई का दायरा बढ़ाया जाएगा।