{"_id":"5f95db638ebc3e9bf13656d7","slug":"police-stopped-the-burning-of-ravan-s-effigy-after-a-spat-with-the-organizers-bareilly-news-bly4246374113","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोजकों से तनातनी के बाद पुलिस ने रुकवाया रावण के पुतले का दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोजकों से तनातनी के बाद पुलिस ने रुकवाया रावण के पुतले का दहन
विज्ञापन
कटरा चांद खां में रावण का पुतला फूंकने पर लोगों का पुलिस से हुआ विवाद।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
प्रशासन से अनुमति लिए बगैर कटरा चांद खां में कर ली थी पुतला दहन की तैयारी
विज्ञापन
आयोजकों ने बरसों पुरानी परंपरा होने की दुहाई दी लेकिन नहीं मानी पुलिस
बरेली। कटरा चांद खां में रविवार को विजयदशमी पर बगैर अनुमति लिए ही रावण के पुतले का दहन करने की कोशिश को पुलिस ने रोक दिया। तकरार के बीच आयोजकों ने काफी देर तक बरसों पुरानी परंपरा होने की दुहाई दी लेकिन पुलिस ने अनुमति नहीं दी। आधे घंटे तक नोकझोंक होने के बाद पुलिस रावण का पुतला हटवाकर ही लौटी। आयोजकों को चेतावनी भी दी कि अगर बगैर अनुमति के कोई कार्यक्रम हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बारादरी के कटरा चांद खां इलाके में श्री रामलीला सर्वजाति समिति के तत्वावधान में हर साल रामलीला का मंचन होता है और दशहरा पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाते हैं। इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से प्रशासन ने रामलीला और पुतला दहन की अनुमति नहीं दी। आयोजकों ने रामलीला का मंचन तो नहीं किया लेकिन दशहरा के दिन रावण का पांच फुट का पुतला खड़ा कर उसका दहन करने की तैयारी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर बारादरी इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा फोर्स के साथ पहुंच गए। उस समय पुतला सड़क पर रखकर जलाने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने रावण का पुतला न जलाने की हिदायत दी तो आयोजक सामने आ गए। आयोजकों ने पुलिस को तर्क दिया कि कटरा चांद खां में काफी बरसों से रामलीला मंचन के बाद रावण के पुतले का दहन होता आ रहा है और इस बार भी पुरानी परंपरा को दोहराया जा रहा है लेकिन पुलिस ने बगैर प्रशासन की अनुमति के पुतला दहन होने देने से साफ इनकार कर दिया। चेतावनी भी दी कि अगर पुतला जलाने की कोशिश की गई तो आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समिति के महामंत्री दिनेश दद्दा एडवोकेट की पुलिस से काफी देर तक तकरार हुई लेकिन पुलिस नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब आधे घंटे की तकरार के बाद पुलिस ने मौके पर खड़े रावण के पुतले को हटवा दिया, साथ ही वहां मौजूद लोगों को भी हटा दिया। पुलिस के लौटने के बाद लोग इस उम्मीद में फिर इकट्ठे हुए कि शायद आयोजक पुतला दहन करेंगे लेकिन पुलिस की मनाही के बाद आयोजकों ने रावण का पुतला दहन करने की कोशिश नहीं की।
बिना अनुमति के कार्यक्रमों को नजीर नहीं बनने दिया जाएगा। आने वाले दिनों में कई त्योहार है, सभी जगह ऐसा होगा तो कानून व्यवस्था संभालना मुश्किल होगा। - श्वेता यादव, सीओ थर्ड
विज्ञापन
आयोजकों ने बरसों पुरानी परंपरा होने की दुहाई दी लेकिन नहीं मानी पुलिस बरेली। कटरा चांद खां में रविवार को विजयदशमी पर बगैर अनुमति लिए ही रावण के पुतले का दहन करने की कोशिश को पुलिस ने रोक दिया। तकरार के बीच आयोजकों ने काफी देर तक बरसों पुरानी परंपरा होने की दुहाई दी लेकिन पुलिस ने अनुमति नहीं दी। आधे घंटे तक नोकझोंक होने के बाद पुलिस रावण का पुतला हटवाकर ही लौटी। आयोजकों को चेतावनी भी दी कि अगर बगैर अनुमति के कोई कार्यक्रम हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।