फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police started investigation in the case of stopping the procession in Bareilly

Bareilly News: जगतपुर में किसने भड़काया माहौल, पुलिस ने शुरू की जांच, खुराफातियों पर होगी कार्रवाई

Fri, 29 Sep 2023 10:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Sep 2023 10:27 AM IST
सार

जगतपुर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान रास्ते के विवाद को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए थे। पुलिस की सतर्कता से माहौल शांत हुआ। पुलिस अब माहौल भड़काने वालों का पता लगाने में जुटी है। 

विज्ञापन
Police started investigation in the case of stopping the procession in Bareilly
जगतपुर में आमने-सामने आ गए थे दो पक्षों के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान रास्ते के विवाद की वजह से जगतपुर में हुई तनातनी समय रहते दूर कर ली गई। अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के खुराफातियों को चिह्नित किया जा रहा है। इन पर कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन


बुधवार रात 9:30 बजे जगतपुर से अंजुमनों का जुलूस निकाला जा रहा था। अंजुमनें सैलानी की ओर मोड़ी गईं तो दो समुदाय आमने-सामने आ गए थे। रात भर गहमा-गहमी का माहौल रहा। जिलेभर की पुलिस जुटी रही। दोनों पक्ष जिद पर अड़े थे और एक-दूसरे की बात को गलत बता रहे थे। हालांकि अंजुमनें शाहदाना होकर निकाल दी गईं थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: अतीक की पत्नी शाइस्ता और गुड्डू बमबाज के बारे में मिले सुराग, अशरफ के साले सद्दाम ने उगले कई राज
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस बात की जांच की जा रही है कि विवाद कैसे शुरू हुआ और किसने माहौल भड़काने की कोशिश की। सीओ थर्ड आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति कायम है। पुलिस बल भी हटा लिया गया है। माहौल भड़काने वालों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos

ये था मामला 

ईद मिलादुन्नबी पर पुराने शहर से निकलने वाली कई अंजुमनें क्षेत्र में घूमकर आधी रात को मुन्ना खां की नीम पर पहुंचती हैं। बुधवार रात 9:45 बजे तक सब ठीक था। जगतपुर तिराहे से एक अंजुमन मीरा की पैठ की ओर बढ़ी तो रवि की चक्की के पास दूसरे पक्ष के लोगों ने नई परंपरा बताकर इसका विरोध शुरू कर दिया था। 

कुछ लोग धरने पर बैठ गए। पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो दूसरे पक्ष के लोग भी आक्रोशित हो गए। वह दूसरी सड़क पर धरने पर बैठने लगे। माहौल बिगड़ता देख पुलिस के साथ आरएएफ और पीएसी के जवान भी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच आरएएफ के जवान ढाल बनकर खड़े हो गए। 

ये भी पढ़ें- UP News: यूं ही नहीं होती बिजली बिल में गड़बड़ी...‘सेटिंग’ का फंडा है ये; परेशान उपभोक्तों ने लगाए ये आरोप

आधा किमी के दायरे में पुलिस और अफसरों ने मोर्चा संभाल लिया। हुड़दंगियों को खदेड़कर पुलिस ने घरों के दरवाजे बंद करा दिए। एसपी सिटी राहुल भाटी के नेतृत्व में शहर क्षेत्र के थाना प्रभारी के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स लगाकर लोगों को समझाया गया। इसके बाद जुलूस निकलवाया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed