{"_id":"5fbc08c58ebc3e9c064f997c","slug":"police-started-campaign-to-prevent-accident-in-fog-slogan-written-on-walls-bareilly-news-bly427833036","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में हादसे रोकने को पुलिस ने शुरू किया अभियान, दीवारों पर स्लोगन लिखवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में हादसे रोकने को पुलिस ने शुरू किया अभियान, दीवारों पर स्लोगन लिखवाए
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
मास्क को लेकर भी कार्रवाई तेज करेगी पुलिस, नियम तोड़ने वाले 599 वाहनों के चालान
विज्ञापन
बरेली। ठंड के मौसम में सुबह शाम पसरने लगी कोहरे की चादर हादसों की वजह बन सकती है। यातायात पुलिस ने जागरूकता व कार्रवाई के तमाम प्रयासों के साथ हादसों पर लगाम लगाने का प्रयास शुरू किया है। बिना मास्क वाहन दौड़ाने वाले और नशे में ड्राइविंग करने वाले भी निशाने पर हैं। सोमवार को 599 वाहनों के चालान कर जुर्माना वसूला गया।
सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरे में सड़कों पर वाहन दुर्घटना का ग्राफ बढ़ जाता है। ऐसे में दुर्घटनाएं रोकने और जनहानि बचाने के लिए यातायात पुलिस ने कमर कस ली है। हाइवे पर ढाबों के बाहर और रोड किनारे खडे़ होने वाले ट्रक और ट्रालियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। बिना रिफ्लेक्टर के चलने वाली ट्रालियों को बंद कराने का काम भी शुरू हुआ है। शहर की सड़कों और हाईवे पर अतिक्रमण करने वालों को सूचीबद्ध किया जा रहा है ताकि रोड पर चलने वाले वाहनों को दुर्घटना से बचाया जा सके।
यातायात पुलिस ने सोमवार को शहर के सार्वजनिक स्थानों की दीवारों पर लोगों को जागरूक करने के लिए स्लोगन लिखवाने शुरू किए। इसमें उन्हें हेलमेट, सीट बेल्ट व अन्य बिंदुओं पर सजग किया जा रहा है। सोमवार को एसपी ट्रैफिक के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चलाते समय मोबाइल प्रयोग करने वालों, बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वालों, बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों और शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 599 वाहनों का चालान कर दिया। दो लाख रुपये का समन शुल्क भी वसूला।