फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police solved Sankit murder case four accused arrested in Bareilly

Bareilly News: सबसे बड़ा गुंडा मैं... कहकर दोस्त ने सीने में मारी गोली, 24 घंटे में संकित हत्याकांड का खुलासा

Sat, 31 May 2025 04:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 31 May 2025 04:34 PM IST
सार

बरेली में मिल्क पार्लर संचालक संकित चौहान की हत्या उसके चार दोस्तों ने की थी। शराब के नशे में संकित और आरोपी अमन के बीच इस बात पर बहस हुई थी कि सबसे बड़ा गुंडा कौन...। इसके बाद अमन ने बाकी दोस्तों के साथ मिलकर उसकी जान ले ली। पुलिस ने शनिवार को पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। 

विज्ञापन
police solved Sankit murder case four accused arrested in Bareilly
पुलिस ने किया संकित हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पराग डेयरी के मिल्क पार्लर संचालक संकित चौहान की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। दोस्तों ने संकित की हत्या की थी। पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने शराब पार्टी के दौरान नशे में कहासुनी के बाद हत्या की बात स्वीकार की है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने शनिवार को प्रेसवार्ता में घटना का खुलासा किया। 

विज्ञापन


पंचायत घर के सामने पड़ा मिला था शव 
बारादरी थाना क्षेत्र के सम्राट अशोक नगर निवासी मिल्क पार्लर संचालक संकित चौहान (25) का शव बृहस्पतिवार रात कैंट थाना क्षेत्र में मोहनपुर पंचायत घर के सामने पड़ा मिला। उसके सीने में बाईं ओर गोली मारी गई थी। मृतक के भाई अंकित चौहान की ओर से कैंट थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस व एसओजी हत्यारोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस जांच में संकित के दोस्तों के नाम सामने आए थे। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- Bareilly News: मिल्क पार्लर संचालक की गोली मारकर हत्या, कैंट इलाके में पंचायतघर के सामने पड़ा मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि एसएचओ कैंट राजेश कुमार एवं चौकी प्रभारी नकटिया फोर्स के साथ आरोपियों की तलाश में लगे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि संकित चौहान के हत्यारोपी कठपुला पुल के पास से होकर जाने वाले हैं। इस पर टीम ने चेकिंग शुरू कर दी। तभी मनपुरिया मार्ग क्रबिस्तान की ओर से दो बाइक आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने टार्च की रोशनी से बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। भागने के प्रयास में आरोपियों की अनियंत्रित होकर गिर गई। 

Trending Videos

मुठभेड़ में दो आरोपी घायल 
पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश अमन उर्फ रितिक और जावेद के पैर में गोली लगी। दोनों को घायलावस्था में पकड़ लिया गया। इनके दो अन्य साथी आशीष उर्फ सोमू और अंशू को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। घायल आरोपियों से तमंचे और कारतूस बरामद हुए। घायलों जिला अस्पताल भेजा गया। उपचार के बाद सभी आरोपियों से पूछताछ की गई। आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की है। चारों आरोपी संकित के दोस्त हैं। ये लोग अक्सर शराब पीते थे। 

पूछताछ में कबूला जुर्म 
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि संकित चौहान की हत्या से पहले सभी ने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद अपने दोस्त संकित चौहान से मिलने उसकी दुकान पर पहुंचे, जहां अंशू पहले से ही संकित चौहान के साथ मौजूद था। संकित और मुख्य आरोपी अमन दोनों ही जिद्दी प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। इन दोनों में दुकान पर ही इस बात पर बहस हो गई थी कि सबसे बड़ा गुंडा कौन है। चारों ने दुकान पर ही मन बना लिया गया था कि संकित को दिखाते हैं कि कौन बड़ा गुंडा है।

चारों अभियुक्तो ने साजिश रचकर संकित को विश्वास में लेकर शराब पीने के बहाने साथ ले गए। अमन अपने घर जाकर वहां से तमंचा लेकर आया। इसके बाद संकित चौहान को मोहनपुर से आगे ओर सुनसान मार्ग पर ले गए। अंशू, आशीष व जावेद ने संकित को पकड़ लिया। अमन ने तमंचे से उसके सीने में गोली मार दी। इसके बाद चारों फरार हो गए थे। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed