फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   youth was shot dead in Bareilly

Bareilly News: मिल्क पार्लर संचालक की गोली मारकर हत्या, कैंट इलाके में पंचायतघर के सामने पड़ा मिला शव

Fri, 30 May 2025 12:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 30 May 2025 12:27 PM IST
सार

कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर में शुक्रवार सुबह पंचायतघर के सामने युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान बारादरी क्षेत्र निवासी संकित चौहान के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन
youth was shot dead in Bareilly
मृतक संकित का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के सम्राट अशोक नगर निवासी मिल्क पार्लर संचालक संकित चौहान (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव शुक्रवार सुबह कैंट थाना क्षेत्र में मोहनपुर पंचायतघर के सामने पड़ा मिला। उनके सीने में बाईं ओर गोली मारी गई है। पुलिस दोस्तों व करीबियों से पूछताछ कर रही है। संपत्ति विवाद और प्रेम प्रसंग की भी आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


अंकित चौहान ने बताया कि उनका छोटा भाई संकित बीसलपुर रोड पर पराग डेयरी के दुग्ध पार्लर का संचालन करता था। बृहस्पतिवार रात तक वह दुकान पर था। करीब 12 बजे तक जब संकित घर नहीं आया तो उसे कॉल की। तब उसने कहा कि दुकान बंद कर दी है, कुछ देर में वह घर पहुंच जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बरेली में भाजपा नेता चला रहा था जाली प्रमाणपत्र बनाने का रैकेट, पुलिस ने मारा छापा तो हुआ बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


रात एक बजे से वह लगातार कॉल करते रहे, पर वह रिसीव नहीं हुई। रात सवा दो बजे संकित के नंबर पर कॉल की तो पुलिस ने रिसीव किया। उन्हें मोहनपुर पंचायत घर पर बुलाया। वहां पहुंचे तो देखा कि संकित का शव खून से लथपथ पड़ा था। अंकित चौहान ने बताया कि उन लोगों का किसी से विवाद नहीं है। अंकित की ओर से कैंट थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस व एसओजी हत्यारोपी की तलाश में जुट गई हैं।
 

Trending Videos

नशे का आदी था संकित, चार दोस्तों के साथ गया था 
पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों व सर्विलांस से प्राथमिक जांच की। इसमें पता लगा कि संकित दुकान बंद कर चार दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। सूत्रों के मुताबिक दोस्तों के साथ ही नशे में किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ होगा। इससे गुस्साए किसी दोस्त ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी होगी। पोस्टमाॅर्टम में भी गोली मारे जाने से मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि गोली आर-पार होने से शरीर में बुलेट नहीं मिल सकी। पुलिस को कुछ फुटेज ऐसे भी मिले हैं, जिसमें संकित नशे में लड़खड़ाते हुए दोस्तों के साथ जाता दिख रहा है। पुलिस ने उसके कुछ दोस्तों को हिरासत में भी लिया है। 

एक भाई कर चुका आत्महत्या
पुलिस की जांच में पता लगा कि संकित के जन्म के बाद ही उसके पिता की मौत हो गई थी। कुछ साल पहले मां का भी निधन हो गया। संकित चार भाई थे। उसके एक भाई ने आत्महत्या कर ली थी। अंकित बरेली में रहता है तो एक भाई रुद्रपुर में नौकरी करता है। पुलिस को संपत्ति विवाद की भी आशंका है। साथ ही किसी युवती से दोस्ती की बात भी सामने आ रही है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।

सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि संकित के सीने में एक गोली मारकर हत्या की गई है। उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गईं है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed