फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police removed house for sale posters in Bareilly Jogi Nawada

Bareilly: पुलिस ने हटवाए 'मकान बिकाऊ' वाले पोस्टर, हेल्पलाइन नंबर जारी करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी

Fri, 04 Aug 2023 07:56 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Aug 2023 07:56 AM IST
सार

जोगी नवादा क्षेत्र में कई घरों के बाहर यह लिखकर पोस्टर लगाए गए थे तो कई जगह दीवार पर लिखा गया था। पुलिस ने स्थानीय लोगों को भरोसे में लेकर अधिकांश जगह से पोस्टर हटवा दिए। 

विज्ञापन
Police removed house for sale posters in Bareilly Jogi Nawada
घरों पर लगाए थे मकान बिकाऊ के पोस्टर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली में पुलिस ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर कई घरों के बाहर लगे 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर हटवाए। वहां स्थानीय लोगों को भरोसे में लेकर यह कार्रवाई की गई। साथ ही हेल्पलाइन नंबर जारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


जोगी नवादा क्षेत्र में करीब सौ घरों के बाहर 'मकान बिकाऊ है' लिखा गया था। कई घरों के बाहर यह लिखकर पोस्टर लगाए गए थे तो कई जगह दीवार पर लिखा गया था। पुलिस ने जांच में पाया कि कुछ खुराफाती तत्वों ने लोगों को उकसाकर ऐसा किया था। ऐसे पांच लोगों को बुलाकर बुधवार को पूछताछ की गई और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस ने स्थानीय लोगों को भरोसे में लेकर अधिकांश जगह से पोस्टर हटवा दिए। साथ ही कहा कि किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाएगा। केवल खुराफाती तत्वों पर ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान मियां ने जारी किया था नंबर 

इधर, पोस्टर लगाने के बाद दरगाह आला हजरत की ओर से सलमान मियां ने कुछ हेल्पलाइन नंबर जारी किए थे। कहा गया था कि कोई परेशान करे तो इन चार हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत की जाए। 

इस मामले में उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई का निर्देश दिया है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि कुछ लोग जानबूझकर माहौल खराब कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed