फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police,political

सभासदों ने जबरन हस्ताक्षर कराने के शहला के आरोपों को नकारा

Fri, 26 Jul 2019 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
police,political
नवाबगंज। नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने पालिकाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर समर्थक सभासदों ने प्रमुख सचिव नगर विकास को पत्र भेजकर अधिशासी अधिकारी पर जबरन सादा कागज पर हस्ताक्षर कराने के आरोप लगाए है। इस पत्र को शहला ने एक ग्रुप पर पोस्ट किया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद नवाबगंज में पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर और सभासदों के बीच घमासान मचा हुआ है। बुधवार को 18 सभासदों ने पालिकाध्यक्ष पर विभिन्न आरोप लगाते हुए अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार सक्सेना को शिकायती पत्र सौंपा था। एक सभासद ने पुलिस को सूचना देकर आरोप लगाया था कि ईओ ने सभासदों से एक सादा कागज पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए हैं। इस मामले को पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर ने एक ग्रुप पर पोस्ट किया है। शहला समर्थक सभासदों ने प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर जबरन पत्र पर हस्ताक्षर कराने के आरोप लगाए हैं। गुरुवार को शहला के खिलाफ बगावत पर उतरे सभासदों ने एसडीएम अरुण मणि तिवारी को शपथ पत्र देकर कहा कि उन्होंने बिना दबाव के ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस दौरान सभासद सीमा देवी, सोनू राठौर, राजकुमार, पुष्पादेवी, रेहाना बेगम, नवनीत गंगवार, संजीव कुमार, यासमीन, उमेश चंद्र गुप्ता, जलील अहमद, तारिक, वीरेंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो 2 एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपते सभासद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed