फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police personnel holiday on Holi canceled, liquor sold will be stationed

होली पर पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द, शराब बिकी तो थानेदार होंगे जिम्मेदार

Fri, 06 Mar 2020 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Police personnel holiday on Holi canceled, liquor sold will be stationed
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बरेली जोन में छह जिले संवेदनशील, खुराफाती नजरबंद होंगे या जेल जाएंगे

विज्ञापन
बरेली। सीएए के आड़ में होली पर माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को पुलिस कामयाब नहीं होने देगी। इसके लिए अफसरों ने बड़ी तैयारी की है। एडीजी ने होली के मद्देनजर पुलिस कर्मियों की छुट्टी पर 11 मार्च तक रोक लगा दी है। बंदी वाले दिन शराब की बिक्री हुई तो थानेदार जिम्मेदार होंगे।
एडीजी ने होली के मद्देनजर सुरक्षा और अन्य बिंदुओं पर कई निर्देश दिए हैं। पुलिस और खुफिया अमले की पड़ताल में पता लगा है कि सीएए को लेकर लोगों के दिलों में आई खटास का खुराफाती फायदा उठा सकते हैं। इस लिहाज से बरेली जिला संवेदनशील श्रेणी में है। मुरादाबाद रेंज के भी सभी जिले संवेदनशील हैं। इनमें मुरादाबाद, रामपुर और संभल में ज्यादा निगरानी रखी जा रही है। शाहजहांपुर में लाट साहब के जुलूस पर खास निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। एडीजी ने निर्देश दिए हैं कि होली पर पहले हुए विवादों को लेकर थानेदार पूर्व में तैनात रहे थानेदारों, चौकी प्रभारियों से संपर्क कर फीडबैक लें। बताया कि सैकड़ों संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उनके नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। होली वाले दिन कुछ खुराफातियों को घर में ही नजरबंद किया जाएगा तो कुछ की होली जेल में मनेगी। डीजे पर प्रतिबंध का आदेश फिलहाल नहीं है, लेकिन तय समय सीमा और सीमित आवाज में ही इसका उपयोग किया जा सकेगा।
विज्ञापन

नौ जिलों में निकलेंगे 238 जुलूस

होली पर बरेली जोन में कुल 238 जुलूस निकाले जाएंगे। कुल 46 जगह होली मेलों का रिकॉर्ड पुलिस के पास है। जोन के सभी नौ जिलों में 185 क्विक रेस्पांस टीमें लगाई गई हैं। एडीजी ने होली से पहले 165 शांति समिति की बैठकें करने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली को लेकर खास सतर्कता बरती जा रही है। अधिकांश विवादों की जड़ शराब होती है। बंदी के दिन शराब बिकी तो थानेदार जिम्मेदार होंगे। मौजूदा माहौल में पुलिस, खुफिया तंत्र को और सक्रिय किया गया है। जनता का सहयोग भी अपेक्षित है। किसी तरह की खुराफात की सूचना तत्काल पुलिस को दें। - अविनाश चंद्र, एडीजी बरेली जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed