{"_id":"6845ea294b98bc52e50d4003","slug":"police-opened-b-class-history-sheet-of-13-criminals-bareilly-news-c-4-bly1015-658190-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलिस ने खोली 13 बदमाशों की बी क्लास हिस्ट्रीशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलिस ने खोली 13 बदमाशों की बी क्लास हिस्ट्रीशीट
विज्ञापन
बरेली। पुलिस ने गोकशी, लूट, नकबजनी, चोरी, एनडीपीएस एक्ट, धोखाधड़ी और रंगदारी जैसे अपराधों में संलिप्त रहे 13 बदमाशों की बी क्लास हिस्ट्रीशीट खोली है।
आंवला के गांव गौसिया चौक निवासी दानिश पर नकबजनी और चोरी के 12 मुकदमे दर्ज हैं। हाफिजगंज सेंथल निवासी जुबैर पर गोकशी के 12, हाफिजगंज औरंगाबाद निवासी शिवम पर चोरी व लूट के 12, आंवला पचघेर निवासी सोनू यादव उर्फ जितेंद्र पर धोखाधड़ी के 8, आंवला सईदान गौसिया निवासी अकबर उर्फ टेनी पर मारपीट व रंगदारी के 8, बहेड़ी सिलीजागीर निवासी शाकिर पर गोकशी के 7 मुकदमे दर्ज है।
फतेहगंज पश्चिमी लौहारनगला निवासी मुन्ना उर्फ अभय कुमार पर नकबजनी के 7, बहेड़ी टांडा निवासी मोहम्मद अली पर नकबजनी के 6, हाफिजगंज दोहरिया जागीर निवासी यामीन पर गोकशी के 5, फतेहगंज पश्चिमी के टिटौली निवासी जुबैर अहमद पर नकबजनी के 5 मामले दर्ज है।
हाफिजगंज दुआवट निवासी रईस पर गोकशी के 3, भमोरा मजनूपुर निवासी अजीम हुसैन पर एनडीपीएस एक्ट के 2 और भोजीपुरा के ग्राम फतेहपुर निवासी रफीक उर्फ बटुआ पर गोकशी के 3 मुकदमे दर्ज हैं। सभी बदमाशों की क्लास बी हिस्ट्रीशीट खोलकर निगरानी की जा रही है। ब्यूरो