{"_id":"65f00fb3dae5c2abf00d3b66","slug":"police-on-alert-in-bareilly-over-caa-2024-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CAA: बरेली के मिश्रित आबादी और संवेदनशील इलाकों में चौकसी, हाफिजगंज में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CAA: बरेली के मिश्रित आबादी और संवेदनशील इलाकों में चौकसी, हाफिजगंज में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
Tue, 12 Mar 2024 01:52 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 12 Mar 2024 01:52 PM IST
सार
सीएए को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। बरेली के मिश्रित आबादी वाले और संवेदनशील इलाकों में चौकसी जारी है। हाफिजगंज में सीओ, एसडीएम और इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन
हाफिजगंज में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) लागू होने के बाद सोमवार को बरेली जिले में अलर्ट रहा। मंगलवार को भी पुलिस अलर्ट पर है। मिश्रित आबादी वाले और संवेदनशील इलाकों में चौकसी जारी है। हाफिजगंज में सीओ, एसडीएम और इंस्पेक्टर हाफिजगंज के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन
पिछले महीने शहर में बवाल हुआ था। मौलाना तौकीर रजा की सोमवार को कोर्ट में पेशी को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही थी। दूसरी ओर, मंगलवार से रमजान भी शुरू हो गए हैं। इसी बीच केंद्र सरकार ने सीएए लागू कर दिया। लोगों को जब इस बारे में पता लगा तो कई तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने शहर में भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी डॉ. राकेश सिंह, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी सिटी राहुल भाटी सोमवार रात पुलिस टीम के साथ सड़कों पर घूमे। पुलिस अधिकारियों ने इस्लामिया मार्केट से होते हुए कुतुबखाना, कोतवाली क्षेत्र, पुराना बस अड्डा, सैलानी आदि इलाकों में अधिकारियों ने पैदल भ्रमण कर शहर का हाल जाना।