{"_id":"6a0a0f8659602f087f0225a4","slug":"police-officer-accused-of-beating-in-police-station-complaint-to-dgp-bareilly-news-c-4-bly1053-886662-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दरोगा पर थाने में पीटने का आरोप, डीजीपी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दरोगा पर थाने में पीटने का आरोप, डीजीपी से शिकायत
Mon, 18 May 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 18 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। थाना क्षेत्र के जवाहरगंज गांव में खेत पर लगे पेड़ उखड़ने की शिकायत के बाद दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया। गांव निवासी अवनीश का आरोप है कि इसके बाद फरीदपुर थाने में तैनात दरोगा ने उन्हें छोड़ने के नाम पर घूस मांगा। जब समझौते की बात कहकर उन्होंने मना कर दिया तो दरोगा ने उन्हें पट्टे से पीटा। लोगों ने पीड़ित का वीडियो व समझौते की कॉपी एक्स पर पोस्ट कर डीजीपी से शिकायत की है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दरोगा के खिलाफ शिकायत की है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि दरोगा के खिलाफ लगाया गया आरोप झूठा है।
विज्ञापन