फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police implicating innocent people on false charges: Ataur Rehman

निर्दोष लोगों को झूठे आरोपों में फंसा रही पुलिस : अताउर रहमान

Tue, 17 Oct 2023 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Police implicating innocent people on false charges: Ataur Rehman
बरेली। भुता के गांव गंगापुर डभौरा में पुलिस उत्पीड़न से वीरपाल कश्यप की मौत हुई। छात्रा से शोहदों की छेड़खानी के मामले में भी पुलिस की ही चूक सामने आ रही है। कानून का पालन कराने वाले ही कानून तोड़ रहे हैं। जनता पर ज्यादती की जा रही है। निर्दोष लोगों को झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है। पुलिस घरों में घुसकर मारपीट कर रही है। महिलाओं तक को बख्शा नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

सपा के प्रदेश महासचिव अताउर रहमान ने सोमवार को ये बातें कहीं। इससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने डभौरा गांव पहुंचकर वीरपाल कश्यप के परिजनों से मुलाकात की। जिस छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका गया था, उसके परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। प्रतिनिधिमंडल ने दोनों पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। अताउर रहमान ने कहा कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट जल्छ ही लखनऊ कार्यालय को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक शहजिल इस्लाम, जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, विजयपाल सिंह, आरके शर्मा, रविंद्र यादव, अगम मौर्य, दीपक शर्मा, अशफाक गाजी, सोनू कश्यप, शिवप्रताप यादव, खालिद खान, हसीब खान, परवेज यार खान, डॉ. चांद, नाजिम कुरैशी, संजीव कश्यप व शकील हाजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed