फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police identified 15 accused in Bareilly ruckus case

बरेली बवाल: अब तक 15 आरोपियों की पहचान... गिरफ्तारी एक की भी नहीं; तलाश में दबिश दे रही पुलिस

Tue, 13 Feb 2024 11:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Feb 2024 11:03 AM IST
सार

बरेली के श्यामगंज में शुक्रवार को बवाल हो गाय था। उपद्रवियों ने राहगीरों की पिटाई व तोड़फोड़ की थी। इस मामले में दोनों समुदाय के लोगों की ओर से 110 लोगों के खिलाफ दो रिपोर्ट दर्ज की गई थीं। अब तक 15 आरोपियों की पहचान हो चुकी है। 

विज्ञापन
Police identified 15 accused in Bareilly ruckus case
बरेली बवाल प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के कार्यक्रम के बाद हुए बवाल के आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। बता दें कि आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर शुक्रवार को हुए कार्यक्रम के बाद लौटती भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने श्यामगंज में राहगीरों की पिटाई व तोड़फोड़ की थी। दोनों ओर से 110 लोगों के खिलाफ दो रिपोर्ट दर्ज की गई थीं। 

विज्ञापन


पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल फोन के वीडियो व फोटो से उपद्रवियों की पहचान कर रही है। बारादरी थाने में पुलिस की एक टीम इन्हीं फुटेज का परीक्षण कर रही है। अब तक करीब 15 उपद्रवियों की पहचान हो गई है। पुलिस की अन्य टीमें इन आरोपियों की तलाश कर रही हैं। नए आरोपी चिह्नित किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


भड़काऊ पोस्टर छापने के मामले में बढ़ेगी धारा 
आईएमसी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भड़काऊ पर्चे बांटे गए थे। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। अब पुलिस पर्चे छापने वाले प्रिंटिंग प्रेस का पता लगा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानवापी में पूजा की अनुमति देने के खिलाफ जेल भरो का एलान करने वाले इन पर्चों की भाषा काफी उत्तेजक थी। उत्तराखंड तक पर्चे बांटे गए थे। पर्चों पर इन्हें छापने वाले प्रिंटिंग प्रेस का नाम ही नहीं था। अब पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। पहले चरण में पर्चे छापने वाले प्रेस का पता लगाना व संचालक का पता लगाना पुलिस का लक्ष्य है। इसके बाद मुकदमे में धाराएं और नाम बढ़ाए जाएंगे।

मौलाना तौकीर पर भाजपा नेता का पलटवार: बोले- हर मुसलमान आतंकवादी नहीं, अधिकांश आतंकी मुसलमान ही क्यों

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि बारादरी थाने में दर्ज दोनों रिपोर्ट से जुड़े मामले में आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार करने के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं। कुछ लोगों के नाम पता चले हैं पर वे फरार हो गए हैं। उन्हें जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शहर में शांति का माहौल है। सब ठीक रहा तो कुछ जगह लगी पिकेट भी हटा ली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed