{"_id":"5eee706b8ebc3e43082bdca1","slug":"police-got-a-chance-of-leaves-on-the-occasion-a-girl-was-struggling-to-escape-bareilly-news-bly409927744","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को मौका-ए-वारदात पर मिला पत्तों का बिछौना, बचने को खूब जूझी थी बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को मौका-ए-वारदात पर मिला पत्तों का बिछौना, बचने को खूब जूझी थी बच्ची
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : DEMO Pics
अलीगंज में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या का मामला
विज्ञापन
करीबी पर ही संदेह, डॉग स्क्वाड बरातघर तक गया, रिश्तेदारों को सूंघा तो पुलिस ने बैठाया
बरेली/आंवला। अलीगंज में बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस को किसी करीबी पर ही संदेह है। माना जा रहा है कि उसने भेद खुल जाने के डर से बच्ची को जिंदा छोड़ने का रिस्क नहीं लिया। संदेह में कुछ रिश्तेदारों और युवाओं को बैठाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।दरिंदे ने बेहद योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। खेत की मेड़ पर कुछ ऐसे निशान मिले हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि बच्ची अपनी जान बचाने के लिए काफी देर तक दरिंदे से जूझी थी। बच्ची के शरीर पर खरोंचें और खून से लथपथ प्राइवेट पार्ट देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। हालात देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि दुष्कर्मी के शिकंजे से बचने के लिए बच्ची ने आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी। बच्ची का शव यूक्लिपटस के पत्तों से बने बिछौने पर रखा था। पुलिस ने अनुमान लगाया कि या तो आरोपी बच्ची का इतना परिचित रहा होगा जो बच्ची आसानी से उसके साथ चली आई और वह उसके सामने ही पत्तों का बिछौना बनाता रहा या फिर यह भी हो सकता है कि उसे बच्ची के इधर से निकलने का पता हो, इसलिए उसने पहले से ही बिछौना बना रखा हो। दरअसल, खोजी कुत्ते को जब बच्ची के पहने हुए कपड़े सुंघाए गए तो वह बार-बार घटनास्थल से बरात रुकने के स्थान तक आया गया। उसने घराती और बराती में शामिल नई उम्र के कई लड़कों को सूंघा। संदेह में पुलिस ने उन्हें बैठाकर पूछताछ की, लेकिन देर शाम तक कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन