फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police found sleeping in checking of SP City

एसपी सिटी की चेकिंग में सोती मिली पुलिस

Tue, 19 Apr 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Police found sleeping in checking of SP City
बरेली। आईजी रमित शर्मा के बाद एसपी सिटी रवींद्र कुमार ने आधी रात में पुलिस की सतर्कता चेक की तो कई जगह लापरवाही सामने आई। किला की गढ़ी और सुभाषनगर की मढ़ीनाथ चौकी पर पुलिसकर्मी सोते मिले। वहीं, प्रेमनगर की अशरफ खां छावनी चौकी पर सभी पुलिस वाले नदारद थे। उन्होंने लापरवाही पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने रविवार रात करीब 12 बजे वायरलेस सेट से जिले भर में पुलिस को चेकिंग करने के निर्देश दिए। इसमें रात दो बजे तक मुख्य चौराहों पर संदिग्ध वाहन और लोगों की चेकिंग के निर्देश दिए गए थे। रात एक बजे के बाद पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी जांचने के लिए वह खुद भी फील्ड में निकल पड़े। सुभाषनगर की मढ़ीनाथ चौकी पर पहुंचे तो वहां कुछ पुलिसकर्मी नदारद थे और कुछ सोते मिले। किला की गढ़ी चौकी पर भी पुलिसकर्मी सोते मिले। इससे आगे वह थाना प्रेमनगर की अशरफ खां छावनी चाकी पर पहुंचे। वहां चौकी खाली पड़ी थी और एक भी कर्मी उन्हें नहीं मिला। इस पर उन्होंने चौकी इंचार्ज अशरफ खां छावनी धर्मेंद्र कुमार और मढ़ीनाथ व गढ़ी चौकी पर सोते मिले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए रिपोर्ट एसएसपी को भेजी है। वहीं, लाल फाटक पर क्रॉसिंग बंद होने के बावजूद वाहन निकाल रहे लोगों के भी चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed