फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police found clue of woman murder case in Bareilly

करीबी ही कातिल: बरेली के रूपवती हत्याकांड में पुलिस को मिले अहम सुराग, जल्द हो सकता है खुलासा

Mon, 18 Nov 2024 04:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Nov 2024 04:13 PM IST
सार

Bareilly News: बारादरी थाना इलाके के संजय नगर में शनिवार रात रूपवती की हत्या कर दी गई थी। बाइक सवार हमलावरों ने उनकी पीठ में गोली मारी थी। इसके बाद फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Police found clue of woman murder case in Bareilly
रूपवती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के संजयनगर में शनिवार रात हुई महिला रूपवती की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हो सकता है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ में चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। 

विज्ञापन


संजयनगर में बरातघर के पास नॉनवेज का ठेला लगाने वाली रूपवती (45) शनिवार रात जब घर लौट रही थीं तो बाइक सवार दो लोगों ने पीठ पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। बेटी पायल ने दो अज्ञात हत्यारोपियों पर रिपोर्ट कराई है। हेलमेट पहने होने की वजह से सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में भी दोनों का चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा है। 
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने मुखबिरों का सहारा लिया। 

पुलिस ने दो लोगों से की पूछताछ 
पुलिस को मृतका के करीबी परिवार से जुड़ी अहम जानकारी मिली। एक युवती की आत्महत्या से भी इसे जोड़कर देखा जा रहा है। इसी सिलसिले में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ की गई। पुलिस को काफी जानकारी मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित खबर- Murder: बरेली में आधी रात को महिला की गोली मारकर हत्या... सीसीटीवी फुटेज में दिखे बाइक सवार बदमाश

कुछ और लोगों की भूमिका भी सामने आ रही है। इसको लेकर पुलिस टीम दबिश व सुराग जुटाने में लगी हैं। एसपी सिटी मानुष पारीक मामले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि कुछ कड़ियां जुड़ना बाकी हैं। एक-दो दिन में खुलासा कर दिया जाएगा।

छह महीने पहले भतीजे पर कराई थी रिपोर्ट 
रुपवती का मायका पीलीभीत में है। संजय नगर में विवाह हुआ था। उसके पति प्रेम शंकर की मृत्यु हो चुकी है। बरातघर के पास बेटे के साथ वह नॉनवेज का ठेला लगाती थी। इसी साल 23 जून को रुपवती के जबड़े में गोली मारी गई थी। उसकी बेटी पायल ने अपने ममेरे भाई रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि पुलिस की जांच में रोहित पर आरोप साबित नहीं हुआ। 

सीसीटीवी फुटेज में दिखे हमलावर 
घटना के दौरान नजदीक बरातघर में विवाह कार्यक्रम चल रहा था, इसलिए हर्ष फायरिंग मे महिला को गोली लगने का शोर मच गया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने मौके पर सीसीटीवी फुटेज चेक कराई। उन्हें घटना का एक लाइव वीडियो मिल गया, इसमें बाइक पर सवार दोनों हमलावर जाते हुए दिख रहे हैं। दोनों ने हेलमेट लगा रखा है ताकि उनकी पहचान न हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed