{"_id":"64a3e689ca1f66cff805c168","slug":"police-follower-son-was-doing-illegal-recovery-from-drivers-in-bareilly-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलिस लाइन की फॉलोअर का बेटा कर रहा था वाहन चालकों से अवैध वसूली, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलिस लाइन की फॉलोअर का बेटा कर रहा था वाहन चालकों से अवैध वसूली, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 04 Jul 2023 03:00 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 04 Jul 2023 03:00 PM IST
सार
बरेली पुलिस लाइन की फॉलोअर का बेटा चौपुला चौराहे पर वाहनों से वसूली कर रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद बदायूं निवासी टैक्सी ड्राइवर ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में पुलिस लाइन की फॉलोअर का बेटा मकदूम चौपुला चौराहे पर वाहनों से वसूली कर रहा था। उसका रुपये लेते वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। मामला तूल पकड़ने पर एसपी ट्रैफिक ने सदर कोतवाल को बुलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। बदायूं के टैक्सी ड्राइवर मुकेश ने कोतवाली में रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन
बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के शिंभू नगला निवासी मुकेश ने बताया कि वह अपनी कार टैक्सी के रूप में चलाते हैं। एक जुलाई को बुकिंग लेकर वह कार से चौपुला चौराहा पर पुल के नीचे पहुंचे थे। यहां पुलिस लाइन परिसर में रहने वाला मकदूम नशे में उनके पास आया और गाड़ी खड़ी करने के बदले रुपये मांगे। मुकेश ने जब रुपये देने से मना किया तो उसे धमकाने लगा। इस घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मुकेश ने इस मामले में एफआईआर करा दी।
विज्ञापन
मामले में एसपी ट्रैफिक से शिकायत की गई। उन्होंने कोतवाल हिमांशु निगम को बुलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। वीडियो की जांच में पता लगा कि मकदूम की मां पुलिस लाइन में फॉलोअर हैं। वायरल वीडियो में मकदूम बता रहा है कि पहले वह बहेड़ी-मीरगंज का पहले अड्डा चलाता था, अब वो खत्म हो गया। चौपुला पुल के नीचे कुछ ड्राइवर अपनी इच्छा से उसे रुपये दे देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन