{"_id":"680c684678dbaadd3b096930","slug":"police-encounter-with-vehicle-theft-gang-three-miscreants-arrested-in-bareilly-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वाहन चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वाहन चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल
Sat, 26 Apr 2025 10:30 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 26 Apr 2025 10:30 AM IST
सार
बरेली में बारादरी थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात मुठभेड़ के दौरान तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
घायल बदमाश को लेकर जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात पुलिस की वाहन चोर गिरोह के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इनमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल समेत तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों को थाने लाकर उनसे पूछताछ की गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक घायल बदमाश बदायूं जिले के इस्लामनगर का निवासी राफेदीन है जबकि उसके दो साथी बदायूं जिले के ही सहसवान थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर खल्ली गांव के निवासी शहजान और साकिब उर्फ शाका है। इनके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि गिरोह के बदमाश दूसरे राज्यों और शहरों में वाहनों की चोरी करते हैं। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने दिल्ली से चुराया गया कैंटर और ट्रक भी बरामद किया है।
विज्ञापन