फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police encounter with cow slaughter gang three accused shot in legs in Bareilly

Bareilly News: गोकशी करने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, तीन आरोपियों के पैरों में लगी गोली, पांच फरार

Wed, 19 Feb 2025 02:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 Feb 2025 02:28 PM IST
सार

सहारा ग्राउंड में गोकशी करने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तीन आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरोह के पांच आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
Police encounter with cow slaughter gang three accused shot in legs in Bareilly
मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम और घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोकशी करने वाले गिरोह के तीन गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार तड़के सहारा ग्राउंड में हुई मुठभेड़ के दौरान तीनों तस्करों को पकड़ा। तीनों के घुटनों में गोली लगी है। गिरोह के पांच तस्कर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। वहीं, घायल गो तस्करों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


सहारा ग्राउंड में बीते दिनों गोकशी की घटना हुई थी। इसका मुकदमा इज्जतनगर थाने में दर्ज किया गया। घटना के खुलासे में पुलिस की दो टीमें लगाई गईं थीं। रात में थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग सहारा ग्राउंड में फिर गोकशी करने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने दबिश दी। खुद को घिरता देख आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर पांच आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन


ये आरोपी पकड़े 

  • वसीम पुत्र पप्पू निवासी भूड़ा, थाना भोजीपुरा 
  • अफसर पुत्र मुकद्दर अली निवासी भूड़ा 
  • जावेद पुत्र नासिर हुसैन निवासी भूड़ा

ये आरोपी फरार हुए 

  • शाकिर पुत्र जाबिर निवासी पीर बहौड़ा, थाना इज्जतनगर
  • मुतासिफ पुत्र नवाब हुसैन निवासी भूड़ा, थाना भोजीपुरा 
  • साहिल पुत्र अशफाक निवासी सैदपुर चुन्नीलाल, थाना भोजीपुरा 
  • कल्लू पुत्र इब्राहिम निवासी भूड़ा, थाना भोजीपुरा 
  • जफर उर्फ रमन कालिया पुत्र नजीर अहमद निवासी परतापुर जीवन सहाय, थाना इज्जतनगर

आरोपियों पर होगी गैंगस्टर की कार्रवाई
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि गिरोह का सरगना वसीम है। उसके दोनों घुटनों में गोली लगी है। वसीम के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज हैं। अफसर और जावेद के भी पैरों में गोली लगी है। ये सभी शातिर गोकश हैं। आरोपियों से तीन तमंचे, इको गाड़ी, पिकअप, गोकशी करने वाले औजार व बाइक बरामद हुई है। इस घटना में पांच लोग वांछित हैं। इन्हें भी जल्दी पकड़ा जाएगा। एसपी सिटी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed